होम बीजेपी के अंदर सैकड़ों लोग डरे हुए हैं, शंकराचार्य ने डिप्टी सीएम के बहाने योगी पर बोला बड़ा हमला

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2026 08:14 PM

बीजेपी के अंदर सैकड़ों लोग डरे हुए हैं, शंकराचार्य ने डिप्टी सीएम के बहाने योगी पर बोला बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान हुए विवाद ने अब एक नया और विस्फोटक मोड़ ले लिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

बीजेपी के अंदर सैकड़ों लोग डरे हुए हैं, शंकराचार्य ने डिप्टी सीएम के बहाने योगी पर बोला बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेले के दौरान हुए विवाद ने अब एक नया और विस्फोटक मोड़ ले लिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बयान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाठक के बयान का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उनके (ब्रजेश पाठक) भीतर यह बात काफी दिनों से दबी हुई थी, जो अब बाहर आई है। शंकराचार्य ने कहा कि ब्रजेश पाठक की बात सनातन धर्म की बात है और उन्हें यह सुनकर अच्छा लगा। उन्होंने कहा, "यह प्रसन्नता का विषय है कि कम से कम यूपी का एक नेता इस विषय को समझ रहा है."

एबीपी लाइव से बातचीत में शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा और बेहद कठोर हमला बोला। उन्होंने कहा, "समय बीतने दीजिए, एक-एक व्यक्ति बोलेगा कि आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) नाम के जो व्यक्ति थे, वह अत्याचार की सीमा पार कर गए. गौ और ब्राह्मण पर प्रहार कर रहा थे, कंस और दुर्योधन जैसा काम कर रहा थे." शंकराचार्य ने कहा कि बड़े पदों पर बैठे लोगों को अन्याय करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता। उनकी दृष्टि में जो कुछ हुआ वह पाप है और पापी को उसका फल जरूर मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिखा ही नहीं, बल्कि ध्वज को भी अपमानित किया गया है, जो सनातन धर्म पर सीधा आघात है।

शंकराचार्य ने दावा किया कि केवल ब्रजेश पाठक ही नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के अंदर सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो मानते हैं कि सनातन धर्म का अपमान हुआ है, लेकिन डर के मारे बोल नहीं पा रहे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "यह बात भारतीय जनता पार्टी को माननी पड़ेगी, नहीं तो पार्टी मिट जाएगी. भय दिखाकर शासन करना गलत दिशा में राज करने जैसा है." उन्होंने बताया कि कई बीजेपी नेताओं ने उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर माफी मांगी है और कहा है कि गलत हुआ है, लेकिन वे खुलकर सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उनका मानना है कि बीजेपी के अपने लोग ही इस स्थिति से ज्यादा पीड़ित हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)