होम डा. जगदीश गाँधी की ‘स्मृति प्रार्थना सभा’ सी.एम.एस. में 4 फरवरी को

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 30, 2024 07:33 PM

डा. जगदीश गाँधी की ‘स्मृति प्रार्थना सभा’ सी.एम.एस. में 4 फरवरी को

डा. जगदीश गाँधी की ‘स्मृति प्रार्थना सभा’ सी.एम.एस. में 4 फरवरी को

डा. जगदीश गाँधी की ‘स्मृति प्रार्थना सभा’ सी.एम.एस. में 4 फरवरी को

लखनऊ, 30 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय डा. जगदीश गाँधी की ‘स्मृति  प्रार्थना सभा’ का विशाल आयोजन आगामी 4 फरवरी 2024, रविवार को प्रातः 11 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। विश्व एकता एवं विश्व शान्ति के पुरोधा एवं भावी पीढ़ी के प्रणेता डा. जगदीश गाँधी के व्यक्तित्व व कृतित्व को इस अवसर पर याद किया जायेगा। विगत 22 जनवरी को प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डा. जगदीश गाँधी का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिन्हें राजकीय सम्मान के साथ समाधि प्रदान की गई तथापि लखनऊ समेत देश-विदेश के प्रबुद्ध वर्ग ने डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धान्जलि अर्पित की। आपका पूरा जीवन विश्व के दो अरब से अधिक बच्चों के उज्जवल भविष्य को समर्पित रहा। इसी उद्देश्य हेतु डा. जगदीश गाँधी ने विश्व एकता व विश्व शान्ति की स्थापना हेतु आजीवन अनवरत प्रयास किये एवं इस दिशा में अनेकों मील के पत्थर स्थापित किये।

            डा. जगदीश गाँधी ंकी स्मृति में आयोजित इस वृहद प्रार्थना सभा में देश-विदेश की प्रख्यात हस्तियां बड़ी संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगे। इस अवसर पर प्रबुद्ध जनमानस डा. जगदीश गाँधी को श्रद्धान्जलि अर्पित करने के साथ ही उनकी जीवन यात्रा से अवगत हो सकेंगे। इसके अलावा, डा. जगदीश गाँधी के मार्गदर्शन में शिक्षा जगत में नवनिर्माण की अनूठी क्रान्ति, सामाजिक उत्थान में उनके योगदान, भावी पीढ़ी के सर्वांगीण विकास में रचनात्मक भूमिका एवं विश्व एकता, विश्व शान्ति व विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य की मुहिम को समझ पायेंगे एवं इससे प्रेरणा लेकर समाज के नवनिर्माण के अपना योगदान देंगे। सी.एम.एस. परिवार ने लखनऊ के प्रबुद्ध जनमानस से मार्मिक अपील की है कि आगामी 4 फरवरी को भारी संख्या में सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में पधारकर डा. जगदीश गाँधी के अतुलनीय व्यक्तित्व से प्रेरणा ग्रहण करें, साथ ही अपने बच्चों को भी उन्हीं के पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित करें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)