होम अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में हुआ ‘‘सुंदरकांड पाठ’

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 20, 2024 08:00 PM

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में हुआ ‘‘सुंदरकांड पाठ’

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में हुआ ‘‘सुंदरकांड पाठ’

अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. में हुआ ‘‘सुंदरकांड पाठ’

लखनऊ, 20 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने अयोध्या के नवनिर्मित दिव्य-भव्य मंदिर धाम में प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आज ‘सुंदरकांड पाठ’ का आयोजन किया। सी.एम.एस. प्रधान कार्यालय में एक आध्यात्मिक एवं पवित्र वातावरण में आयोजित प्रभु के गुणगान में सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका  डा. भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन के साथ ही शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने भक्ति भावना के साथ सुंदरकांड की चौपाइयां को सस्वर वाचन किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. कार्यकर्ताओं के भक्ति भाव ने आध्यात्मिक उल्लास का अभूतपूर्व वातावरण सृजित किया। सुंदरकांड का शुभारम्भ सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी द्वारा प्रभु श्री राम के गुणगान से हुआ।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 22 जनवरी को दिन पूरे देश के लिए गौरवभरा दिन होगा जब अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होगी। यह दिव्य मंदिर पूरे देश के लिए एकता, आध्यात्मिकता एवं सांस्कृतिक धरोहर साबित होगा। डा. गाँधी ने मंदिर निर्माण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अटूट संकल्प हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले सभी भक्तजनों के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा की बधाई देते हुए कहा कि यह मंदिर निर्माण लोक कल्याण की भावना से प्रेरित है। उन्होंने सभी से अपील की कि 22 जनवरी को आयोध्या धाम समारोह में हर्षोल्लास के साथ शामिल हों। ‘सुंदरकांड पाठ’ का समापन प्रभु श्री राम एवं श्री हनुमान जी की आरती व प्रसाद वितरण से हुआ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)