होम 22 जनवरी को बैंकों समेत इन संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, राम मंदिर समारोह के चलते फैसला

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2024 11:11 PM

22 जनवरी को बैंकों समेत इन संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, राम मंदिर समारोह के चलते फैसला

22 जनवरी को बैंकों समेत इन संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, राम मंदिर समारोह के चलते फैसला

22 जनवरी को बैंकों समेत इन संस्थानों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, राम मंदिर समारोह के चलते फैसला

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 22 जनवरी को आधे दिन बंद रहेंगे। इससे पहले दिन में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों के संबंध में एक आदेश जारी किया था।वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में गुरुवार को कहा गया कि डीओपीटी का आदेश सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों और आरआरबी पर भी लागू होगा। राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को निर्धारित है। इस समारोह में पीएम मोदी समेत देशभर से छह हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।इससे पहले 22 जनवरी को देशभर में केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का ऐलान किया गया था। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई थी। मंत्रालय ने केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों को जारी आदेश में कहा, ''अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाया जाएगा। इस उत्सव में कर्मचारी भाग ले सकें, इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को अपराह्न ढाई बजे तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।''संपर्क करने पर केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि यह निर्णय लोगों के जबर्दस्त उत्साह को देखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा, ''इसे लेकर देशभर में जनता की काफी मांग थी। 22 जनवरी को केंद्र सरकार के कार्यालयों को आधे दिन के लिए बंद करने का निर्णय जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)