होम एमएस धोनी को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानिए कौन लेकर गया न्योता?

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 15, 2024 10:44 PM

एमएस धोनी को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानिए कौन लेकर गया न्योता?

एमएस धोनी को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानिए कौन लेकर गया न्योता?

एमएस धोनी को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, जानिए कौन लेकर गया न्योता?

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होगा, जिसके लिए लोगों को आमंत्रण पत्र दिए जा रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया है।

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान धोनी के अलावा महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और पूर्व दिग्ज स्पिनर हरभजन सिंह को भी न्योता मिला है। बता दें कि समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हजारों की संख्या में नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

धोनी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्योता सोमवार (15 जनवरी) को रांची में उनके घर पर दिया गया। धोनी को न्योता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सह प्रांत सचिव धनंजय सिंह ने दिया। जब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान धोनी को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया तो उस वक्त भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव कर्मवीर सिंह भी मौजूद थे। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धोनी, सचिन, विराट और हरभजन समारोह शिकरत करेंगे या नहीं।

धोनी हाल ही में दुबई में अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाने के बाद रांची लौटे हैं। वह रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2024 सीजन के लिए ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं। धोनी की अगुवाई में सीएसके ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। पिछला सीजन समाप्त होने के बाद धोनी ने घुटने की सर्जरी करवाई थी। वह आईपीएल के 17वें सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह तब से सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)