होम दिल्ली में जमा देने वाली ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, डरा रही बर्फबारी की चेतावनी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 15, 2024 10:28 PM

दिल्ली में जमा देने वाली ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, डरा रही बर्फबारी की चेतावनी

दिल्ली में जमा देने वाली ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, डरा रही बर्फबारी की चेतावनी

दिल्ली में जमा देने वाली ठंड और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, डरा रही बर्फबारी की चेतावनी

दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में लगातार चौथे दिन न्यूनतम पारा चार डिग्री से नीचे रहा। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में सोमवार को दिन का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और घना से ज्यादा घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग की एक चेतावनी डरा भी रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर दस्तक देने वाला है। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

सुबह कड़ाके की ठंड, दिनभर धूप
दिल्ली में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है। आसमान साफ रहने के चलते रात के समय तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को दिनभर धूप निकलने के चलते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि इस सीजन में सबसे ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 100 से 43 फीसदी तक रहा।

कहां पर कितना न्यूनतम तापमान रहा
सफदरजंग 3.3
पालम 4.4
लोधी रोड 3.1
रिज 4.4
आयानगर 3.6

तड़के तीन बजे के बाद घने कोहरे में लिपटी दिल्ली
वहीं, रविवार की तुलना में सोमवार को कोहरे की स्थिति में भी सुधार देखने को मिला। सुबह तीन बजे के बाद घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर गिरकर शून्य मीटर तक आ गया था। लेकिन, सुबह छह बजे के बाद से ही इसमें सुधार होने लगा। धूप निकलने के बाद तो दृश्यता का स्तर लगभग सामान्य हो गया। सोमवार को लोधी रोड की सुबह सबसे ज्यादा ठंडी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, जाफरपुर का दिन सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पालम मौसम केन्द्र का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री कम है।

जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से जारी ऑल इंडिया वेदर बुलेटिन में कहा गया है कि 15 तारीख की रात से 17 तारीख तक पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 17 की रात और 18 तारीख की सुबह के दौरान कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। खास तौर पर दिल्ली एनसीआर के इलाकों में अगले 2 दिनों तक ठिठुरा देने वाली ठंड के साथ घने से ज्यादा घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली एनसीआर में दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)