होम सी.एम.एस. के 23 छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2023 07:32 PM

सी.एम.एस. के 23 छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित

सी.एम.एस. के 23 छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित

सी.एम.एस. के 23 छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित

पूरे प्रदेश के इण्टर व हाईस्कूल के सभी बोर्डो के 141 छात्रों का हुआ सम्मान

लखनऊ, 14 जून। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोकभवन के ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 23 मेधावियों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में पूरे प्रदेश के इण्टर व हाईस्कूल के सभी बोर्डो के कुल 141 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने एक-एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने वाले सी.एम.एस. के 23 छात्रों में मोहम्मद अर्यान तारिक, तनिष्क सोनकर, अर्पिता सिंह, आयशा खान, अभिदीप शिखर, आदित्य यादव, श्रेयसी गुप्ता, जान्हवी मिश्रा,  अनुकृति दिनेश राय, श्रेष्ठ मेहरोत्रा, अक्षत यादव, हशीर शेख, सोहम त्रिपाठी, शिवांग कुमार शुक्ला, नित्या मिश्रा, मोहम्मद सायम सुल्तान, सुकृति त्रिपाठी, अशीष शुक्ला, रितिज पाठक, रितिशा पाठक, सार्थ तिवारी, सकीना हसन एवं निखिल सक्सेना शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सम्मानित होने वाले सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के इन्ही 23 टॉपर छात्रों आज एक स्थानीय समाचार पत्र ने इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)