होम पहले क्यों नहीं आई नर्मदा जी की याद, राजनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी को मौसमी हिंदू करार दिया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 13, 2023 09:26 PM

पहले क्यों नहीं आई नर्मदा जी की याद, राजनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी को मौसमी हिंदू करार दिया

पहले क्यों नहीं आई नर्मदा जी की याद, राजनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी को मौसमी हिंदू करार दिया

पहले क्यों नहीं आई नर्मदा जी की याद, राजनाथ सिंह ने प्रियंका गांधी को मौसमी हिंदू करार दिया

 मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी की पूजा करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को उनका नाम लिए बिना मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें ''मौसमी हिंदू'' करार दिया।

सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है, जिन्हें हकीकत समझनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''अब कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए हैं।'' सिंह ने कहा, ''अब किसी कार्यक्रम से पहले नर्मदा जी की पूजा की जा रही है। आपको नर्मदा जी का स्मरण पहले क्यों नहीं आया। अब क्यों किया जा रहा है, नर्मदा जी का स्मरण।

हमें चार सरकारें कुर्बान करनी पड़ीं नर्मदा जी को बचाने का काम अगर किसी ने किया है तो वो आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं।'' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे हनुमान की गदा लेकर जनसभा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''पहले राम व हनुमान का नाम लेते ही लगता था कि इनके ऊपर पहाड़ टूट पड़ा है। आंख बचाकर राम व हनुमान का नाम लेते थे। क्यों ऐसा होता था।

यह वही कांग्रेस है जिसने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लेने का विरोध किया था। हमें चार सरकारें कुर्बान करनी पड़ीं.... अब ये हनुमान की गदा लेकर जनता को गुमराह करने आए हैं लेकिन आप हकीकत समझना।'' कांग्रेस वादों को पूरा करने में विफल प्रियंका गांधी ने सोमवार को प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जबलपुर में हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली नर्मदा नदी में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान की शुरुआत की। उनकी जनसभा के स्थान पर कांग्रेस द्वारा भगवान हनुमान की गदा की प्रतिकृति भी स्थापित की गई थी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के वादे के अनुरूप अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है और जानकारी के मुताबिक अगले साल 22 जनवरी को रामलला वहां स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम हैं वहां हनुमान की गदा मौजूद है। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस मप्र में पिछले विधानसभा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। अब वे नए सिरे से पांच 'गारंटी' का आश्वासन दे रहे हैं।

कोई हमें चुनौती देने की हिम्मत नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में ताकतवर हो गया है और कोई हमें चुनौती देने की हिम्मत नहीं कर सकता। नियंत्रण रेखा से पार 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान के आतंकवादियों ने भारत की धरती पर हमला किया था। हमले के बाद हमारे प्रधानमंत्री ने हमें फोन किया और 10 मिनट में फैसला किया। इसके बाद सेना के जवान पाकिस्तान की धरती पर गए और आतंकवादियों को खत्म करने में सफल रहे।" सिंह ने कहा, ''हमने पूरी दुनिया को संदेश दिया है कि भारत अब कमजोर भारत नहीं है। हमारे भीतर वह शक्ति है कि हम इस तरफ भी मार सकते हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरी तरफ जाकर भी मार सकते हैं।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)