होम कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा, सर्च ऑपरेशन जारी
कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मौत के घाट उतारा, सर्च ऑपरेशन जारी
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से लगी नियंत्रण रेखा के पास सेना और पुलिस के साझा ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।
कश्मीर जोन पुलिस ने इस बात का जानकारी दी। कश्मीर जोन पुलिस ने इस संबंध में ट्वीट किया लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया कि आतंकवादी घुसपैठिए थे या स्थानीय। पुलिस ने ट्वीट किया, ''कुपवाड़ा जिले के दोबनार मच्छल इलाके (एलओसी) में सेना और कुपवाड़ा पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।'' मारे गए आतंकियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
लश्कर का एक आतंकी गिरफ्तार इससे पहले बांदीपोरा पुलिस सेना 13वीं राष्ट्रीय रायफल और 45वीं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के संयुक्त बलों ने बहरबाद हजिन में आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा के सहयोगी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो चीनी ग्रेनेड भी बरामद किया है। पुलिस ने सशस्त्र गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।