होम बांग्लादेश से शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी गिफ्ट में भेजा आम

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 13, 2023 09:15 PM

बांग्लादेश से शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी गिफ्ट में भेजा आम

बांग्लादेश से शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी गिफ्ट में भेजा आम

बांग्लादेश से शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी गिफ्ट में भेजा आम

ढाका : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अपने समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गिफ्ट के तौर पर ताजा मौसमी आम भेजे हैं.

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सद्भावना के तौर पर पहले भी भारतीय गणमान्य व्यक्तियों को उपहारस्वरूप आम भेजे हैं.

सोनिया गांधी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों को भेजे आम

ढाका ट्रिब्यून ने ढाका में भारतीय उच्चायोग के हवाले से खबर दी है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत भारत के कई गणमान्य व्यक्तियों को गिफ्ट के तौर पर आम भेजे हैं. खबर है कि इस साल शेख हसीना की ओर से भारत के गणमान्य व्यक्तियों के लिए जो आम भेजे गए हैं, उनमें हिमसागर और लंगड़ा आम सहित उसकी कई प्रकार की प्रसिद्ध किस्में शामिल हैं.

राजशाही क्षेत्र में पाए जाते हैं ये आम

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की संरक्षक सोनिया गांधी और भारत के अन्य गणमान्य व्यक्तियों को जो आम भेजे गए हैं, वे मुख्य रूप से बांग्लादेश के राजशाही क्षेत्र में ही पाए जाते हैं. नैसर्गिक तौर पर ये अपने स्वाद और उच्च गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं.

 

बांग्लादेश उच्चायोग ने वितरित कराए आम

रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्मी के मौसम का यह वही समय है, जब आम पकने शुरू हो जाते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत में बांग्लादेश के उच्चायोग ने संबंधित गणमान्य व्यक्तियों के कार्यालयों में गिफ्ट के तौर पर आम वितरित कराए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)