होम बिपरजॉय तूफान का बिहार में दिखेगा असर? कई विमान व ट्रेनें रद्द

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 13, 2023 09:12 PM

बिपरजॉय तूफान का बिहार में दिखेगा असर? कई विमान व ट्रेनें रद्द

बिपरजॉय तूफान का बिहार में दिखेगा असर? कई विमान व ट्रेनें रद्द

बिपरजॉय तूफान का बिहार में दिखेगा असर? कई विमान व ट्रेनें रद्द

अरब सागर से उठे बिपरजॉय चक्रवर्ती तूफान ने अब खतरनाक रूप अख्तियार कर लिया है और गुरुवार को गुजरात के कच्छ जिले में इसके लैंडफॉल की संभावना है. इसको लेकर मुंबई सहित देश के कई शहरों में अलर्ट है.

हालांकि, बिहार के मौसम पर इसका कोई खास असर नहीं होने वाला है. लेकिन, बिहार से मुंबई व अन्य शहरों की विमान व रेल सेवा तूफान से प्रभावित हुई है.

हवाई व रेल सेवाओं को लेकर बरती जा रही सतर्कता

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान की वजह से हवाई व रेल सेवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. इसी कारण से सोमवार को पटना से मुंबई जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट रद्द रही, वहीं एयर इंडिया की मुंबई -पटना फ्लाइट लगभग 7 घंटे की देरी से पटना पहुंची. एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 673 दिन के 1 बजे आने की बजाय रात लगभग 8 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंची थी. इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्होंने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया. कई यात्रियों कि मुंबई से कनेकटिंग फ्लाइट थी लेकिन विमान के देरी से आने की वजह से लोगों की फ्लाइट छूट गई. इसी बात को लेकर लोगों में आक्रोश था.

आज भी उड़ान पर संशय

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों का आज की फ्लाइट को लेकर कहना है कि मंगलवार को मौसम देखने के बाद ही स्पष्ट होगा कि पटना से मुंबई और अहमदाबाद के लिए फ्लाइट जाएगी या नहीं. एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने बताया कि मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द होने की जानकारी पहले ही दे दी गई थी. जिसके बाद कई लोगों ने टिकट कैंसिल करा लिया था.

ट्रेनें रद्द

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवर्ती तुफान के कारण पश्चिम रेलवे पर यात्रा समाप्त करने/खुलने वाली कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ तथा रद्द किया गया है

  • 12 जून को गुवाहाटी से खुल कर ओखा जाने वाली गाड़ी सं. 15636 गुवाहाटी- ओखा एक्सप्रेस का आंशिक समापन अहमदाबाद में किया जायेगा

  • 16 जून को ओखा से खुलने वाली गाड़ी सं. 15635 ओखा- गुवाहाटी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ अहमदाबाद से किया जायेगा

  • 11 एवं 12 जून को मुजफ्फरपुर से खुल कर पोरबंदर जाने वाली गाड़ी सं. 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का आंशिक समापन विरमगाम जंक्शन पर किया जायेगा .

  • 13 जून को मुजफ्फरपुर से खुल कर पोरबंदर जाने वाली गाड़ी सं. 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस का आंशिक समापन राजकोट में किया जाना है .

  • 15 जून को पोरबंदर से खुल कर मुजफ्फरपुर जाने वाली गाड़ी सं. 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा .

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)