होम नवरात्र में मीट शॉप बंद करने की मांग पर सपा सांसद बर्क का पलटवार, बोले- असली मुद्दों से भटका रही BJP

राजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 22, 2025 04:34 PM

नवरात्र में मीट शॉप बंद करने की मांग पर सपा सांसद बर्क का पलटवार, बोले- असली मुद्दों से भटका रही BJP

दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की मांग पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी विधायक रवींद्र सिंह नेगी की इस मांग पर समाजवादी पार्टी के सांसद और संभल से एमपी जियाउर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

नवरात्र में मीट शॉप बंद करने की मांग पर सपा सांसद बर्क का पलटवार, बोले- असली मुद्दों से भटका रही BJP

UP News: दिल्ली में नवरात्रि के दौरान मीट की दुकानें बंद करने की मांग पर राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी विधायक रवींद्र सिंह नेगी की इस मांग पर समाजवादी पार्टी के सांसद और संभल से एमपी जियाउर्रहमान बर्क ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

“बीजेपी ने खुद को मस्जिद और मीट तक सीमित कर लिया”

मीडिया से बात करते हुए जियाउर्रहमान बर्क ने कहा, “भाजपा ने खुद को मस्जिदों और मीट के मुद्दों तक सीमित कर लिया है... यह असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। नवरात्रि पहली बार नहीं हो रही है; हम किसी भी धर्म या त्योहार का अनादर नहीं करते।”

“मंदिर-मस्जिद करना बन गई बीजेपी की पॉलिसी”

सपा सांसद ने आगे कहा कि देश में 140 करोड़ लोग रहते हैं और सभी को अपने-अपने धर्म और त्यौहार सम्मानपूर्वक मनाने का अधिकार है। उन्होंने कहा, “कभी मस्जिद को ढकना, कभी नॉनवेज की दुकानें बंद करना—यह सब सिर्फ बीजेपी की पॉलिसी है। आज देश किस दिशा में जा रहा है, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। बीजेपी को चाहिए कि असली मुद्दों पर ध्यान दे।”

अलीगढ़ में इमाम से पिटाई पर दुख जताया

अलीगढ़ में इमाम तारिक मुस्तकीम की पिटाई के मामले पर बर्क ने अफसोस जताया। उन्होंने कहा, “इस घटना पर बेहद खेद है। जब मैं विधायक था तब भी इस तरह के मुद्दे उठाता था और अब सांसद हूं तो भी उठा रहा हूं। सवाल यह है कि भीड़ को किसने अधिकार दिया कि वह ऐसी हरकत करे?”

इमाम पर हमला उस समय हुआ जब उन्होंने कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाने से मना किया। दबंगों ने उन्हें डंडों, ईंटों और घूंसों से करीब डेढ़ घंटे तक पीटा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसने सांप्रदायिक कोण से इनकार किया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)