होम पाकिस्तान के राफेल दावे पर भड़के पवन खेड़ा, बोले- सरकार तुरंत दे सबूतों के साथ जवाब

समाचारदेशविदेश Alert Star Digital Team Sep 20, 2025 08:35 PM

पाकिस्तान के राफेल दावे पर भड़के पवन खेड़ा, बोले- सरकार तुरंत दे सबूतों के साथ जवाब

कांग्रेस नेता और AICC मीडिया व प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने पाकिस्तान द्वारा राफेल विमानों पर किए गए दावे को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा फर्जी बातें करता है और इस बार भी भारतीय वायुसेना उसके झूठ को सबूतों के साथ उजागर करेगी

पाकिस्तान के राफेल दावे पर भड़के पवन खेड़ा, बोले- सरकार तुरंत दे सबूतों के साथ जवाब

Pawan Khera on Pakistan Claim: कांग्रेस नेता और AICC मीडिया व प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने पाकिस्तान द्वारा राफेल विमानों पर किए गए दावे को पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा फर्जी बातें करता है और इस बार भी भारतीय वायुसेना उसके झूठ को सबूतों के साथ उजागर करेगी।

"हमारी वायुसेना पाकिस्तान का मुंह बंद करना जानती है"

खेड़ा ने कहा कि पाकिस्तान ने कुछ टेल नंबर जारी किए हैं, जो शायद हाल ही में दिए गए हों। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान हमेशा झूठे दावे करता है और हमारी एयरफोर्स हर बार उसका सच सामने लाती है। अगर हमारी वायुसेना रफाल दिखाएगी तो पाकिस्तान का झूठ उजागर हो जाएगा।"

केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई की अपील

कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार से मांग की कि पाकिस्तान को तुरंत करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि सबूतों के साथ पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करना बेहद जरूरी है, क्योंकि उसका मकसद भारतीय सेना का मनोबल गिराना है।

H-1B वीजा शुल्क बढ़ोतरी पर भी बोले

अमेरिका की ओर से H-1B वीजा फीस बढ़ाए जाने पर पवन खेड़ा ने कहा, "अब हमारे बच्चों को, जो अमेरिका में काम कर रहे हैं, हर साल एक लाख डॉलर देने होंगे। यह हमारी सरकार की सबसे बड़ी विफलता है। राहुल गांधी ने पहले ही इस खतरे के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया।"

सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौते पर सवाल

खेड़ा ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रक्षा समझौते पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह सवाल मोदी सरकार से पूछा जाना चाहिए कि पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब के समझौते से भारत को क्या मिला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार गले तो लगाती है, लेकिन देश को उसका फायदा नहीं मिलता।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)