होम सांसद अरुण सागर व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मैराथन दौड़ को दिखाई हरी झंडी,विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम शुरू किया गया था
शाहजहांपुर | ओसीएफ स्थित स्वर्ण जयंती स्टेडियम में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सांसद अरुण सागर ने कार्यक्रम में पहुँचकर मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई।
इस दौरान संबन्धित अधिकारियों से लेकर तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे। सांसद और मंत्री ने प्रथम विजेता को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार और तृतीय पुरस्कार 5100 रुपये से पुरस्कृत किया। वित्त मंत्री ने कहा कि स्वस्थ रहकर ही जीवन को मजबूत बना सकते हैं।
सांसद अरुण सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम शुरू किया गया था। जिसके अंतर्गत अलग अलग कार्यक्रम हो रहे हैं। जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले ब्लड डोनेट के कैंप लगाकर ब्लड दान किया गया था। उसका संदेश था कि जरुरतमंद को ब्लड देखकर उनके जीवन को सुरक्षित किया जा सके। आज मैराथन दौड़ का कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सेवा माध्यम से राजनीति हो। अगर हम सेवा के माध्यम से ही राजनीति करेंगे तो वह खुद में आशिर्वाद होगा और हम से जीवन में सफल भी होंगे। मैराथन दौड़ रखने का मकसद ये है कि देश के युवा स्वस्थ रहेंगे तो देश स्वस्थ रहेगा। उन्होने कहा कि स्वस्थ रहना हर एक व्यक्ति के लिए पहली आवश्यकता है। इसलिए इसका सभी को खास ध्यान रखना चाहिए। देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले से ही लोगों के जीवन को सुरक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड देकर उनका जीवन सुरक्षित किया है। अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड से उनको निशुल्क इलाज मिलता है। सांसद ने कहा कि इसी तरह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व हम सबको मिलता रहे। यही हम सबकी कामना है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।