होम यूपी में अवैध घुसपैठियों की अब खैर नहीं, CM योगी के निर्देश पर सड़कों पर उतरी पुलिस, असम कनेक्शन पर हड़कम्प
उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद सोमवार को राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सरोजनी नगर क्षेत्र में उन लोगों पर ध्यान केंद्रित किया जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं।
उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद सोमवार को राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने सरोजनी नगर क्षेत्र में उन लोगों पर ध्यान केंद्रित किया जो कूड़ा बीनने का काम करते हैं। पुलिस ने जब इन लोगों के आधार कार्ड चेक किए तो कान खड़े हो गए, क्योंकि इनमें ज्यादातर के आधार कार्ड असम के बने हुए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों प्रदेश के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि प्रदेश में कहीं भी संदिग्ध या अवैध नागरिक नहीं रहने चाहिए और जांच कर इन पर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी के बाद यूपी पुलिस ने यह अभियान शुरू कर दिया है।
लखनऊ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आधार कार्ड चूँकि असम के बने हैं, अब थ्री लेयर वेरिफिकेशन से स्पष्ट हो सकेगा कि यह सही हैं या नहीं।
अधिकारी ने बताया कि अगर आधार और पहचान पत्र फर्जी पाए गए तो इन पर अवैध घुसपैठ के तहत कार्रवाई होगी और उन्हें यहां से बाहर खदेड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि लखनऊ के बाद जल्द ही अन्य शहरों में भी यह अभियान शुरू किया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।