होम कौन से हैं वो 14 बिल जो शीतकालीन सत्र में ला रही सरकार, जानें क्या है विपक्ष का प्लान
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार (1 दिसंबर, 2025) से हो चुकी है। इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार 14 नए बिल संसद के पटल पर रखने वाली है, जिन्हें पूर्ण बहुमत के साथ पारित करवाने पर केंद्र की ओर से जोर दिया जाएगा।
संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत सोमवार (1 दिसंबर, 2025) से हो चुकी है। इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार 14 नए बिल संसद के पटल पर रखने वाली है, जिन्हें पूर्ण बहुमत के साथ पारित करवाने पर केंद्र की ओर से जोर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया और दिल्ली आतंकी हमले समेत कई अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है।
संसद का शीतकालीन सत्र आज से 19 दिसंबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें कुल 15 बैठकें होंगी।
केंद्र सरकार इस सत्र में असैन्य परमाणु क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने समेत कई महत्वपूर्ण आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े बिल पेश करेगी। इनमें शामिल हैं:
मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC), समाजवादी पार्टी, डीएमके समेत कई पार्टियां केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में हैं।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा कि सरकार गतिरोध की स्थिति को टालने के लिए विपक्षी दलों के साथ वार्ता जारी रखेगी और वह विपक्ष की बात सुनने के लिए तैयार है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।