होम अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, यूपी विधानसभा चुनाव में चाहिए सपा से टिकट तो करना होगा ये काम
उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को समाजवादी पार्टी (सपा) पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहकर भुनाने की तैयारी में है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि..
उत्तर प्रदेश में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को समाजवादी पार्टी (सपा) पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहकर भुनाने की तैयारी में है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर अपने समर्थकों और कोर वोट बैंक के नाम मतदाता सूची से कटने नहीं दिए जाएंगे।
अखिलेश यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहने वाले नेताओं को साफ निर्देश दिए हैं कि अगर किसी की लापरवाही से वोट कटता है, तो उसका टिकट भी कट जाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे सबक लेकर सपा मुखिया पहले से ही सतर्क होकर काम कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने टिकट के दावेदारों के लिए एक नई शर्त तय कर दी है:
"जो अपनी विधानसभा में जमीन पर उतरकर काम करेगा, इस बात को सुनिश्चित करेगा कि उनके समर्थकों के वोट न कट पाएं, उनकी दावेदारी 2027 के लिए उतनी ही मज़बूत होगी।"
लोकसभा और विधानसभा चुनाव में टिकट की चाहत रखने वाले नेताओं को अपने क्षेत्र में लगातार एक्टिव रहने, लोगों से संपर्क करने और ज़मीन स्तर पर काम करने को कहा गया है:
सपा अध्यक्ष ने पीडीए प्रहरी बनाने के साथ ही तमाम पार्टी नेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे गांव-गांव जाकर अपने समर्थकों को जागरुक करें और एसआईआर गणना पत्र भरवाने में मदद करें।
समाजवादी पार्टी लगातार प्रदेश में एसआईआर को लेकर जमीन पर काम करने में जुट गई है। अखिलेश यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। जिलावार नेताओं के साथ बैठकें की जा रही हैं और गणना पत्र कैसे भरा जाए, कैसे कोर वोट बैंक के बचाया जाए उसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।