होम 30 साल बाद बड़ा बदलाव- यूपी में PWD विभाग के नियमों में सुधार, योगी सरकार ने बढ़ाए अफसरों के वित्तीय अधिकार
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा सुधार करने का फैसला लिया है. 30 साल बाद विभाग के वित्तीय नियमों में बदलाव किया गया है. अब विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पाँच गुना तक वृद्धि की जाएगी.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा सुधार करने का फैसला लिया है. 30 साल बाद विभाग के वित्तीय नियमों में बदलाव किया गया है. अब विभागीय अधिकारियों के वित्तीय अधिकारों में पाँच गुना तक वृद्धि की जाएगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस फैसले से अधिकारियों को निर्णय लेने में अधिक स्वतंत्रता मिलेगी और परियोजनाओं की गति बढ़ेगी.
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि विभाग के वित्तीय अधिकार साल 1995 में तय किए गए थे, जबकि इस बीच निर्माण कार्यों की लागत में पाँच गुना से अधिक बढ़ोतरी हो चुकी है.
कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स के मुताबिक, 1995 की तुलना में 2025 तक 5.52 गुना वृद्धि दर्ज की गई है. इसी कारण अब वित्तीय अधिकारों का पुनर्निर्धारण किया गया है ताकि निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह सुधार वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करेगा.
नए नियमों के तहत –
यह बदलाव तीन दशकों के बाद किया जा रहा है, जिससे विभाग में प्रशासनिक निर्णय और भी तेज़ और प्रभावी होंगे।
बैठक में ‘उत्तर प्रदेश अभियंता सेवा (लोक निर्माण विभाग) (उच्चतर) नियमावली, 1990’ में भी संशोधन को मंजूरी दी गई।
नए संशोधन के तहत –
सीएम योगी ने कहा, “लोक निर्माण विभाग राज्य की विकास परियोजनाओं का प्रमुख विभाग है. इसलिए अभियंताओं की सेवा नियमावली को समयानुकूल, व्यावहारिक और पारदर्शी बनाना बेहद आवश्यक है. योग्यता, अनुभव और वरिष्ठता आधारित पदोन्नति व्यवस्था से विभाग की कार्यकुशलता और तकनीकी गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होगी.”
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।