होम बिहार को अब लालटेन नहीं मोबाइल चाहिए, समस्तीपुर में पीएम मोदी का RJD पर तंज, बोले- जमानत पर चल रहे हैं ये लोग

समाचारदेशराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 24, 2025 03:16 PM

बिहार को अब लालटेन नहीं मोबाइल चाहिए, समस्तीपुर में पीएम मोदी का RJD पर तंज, बोले- जमानत पर चल रहे हैं ये लोग

बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से विपक्ष पर तीखा वार किया. उन्होंने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को एक जनसभा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू यादव परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब मोबाइल है तो बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है।”

बिहार को अब लालटेन नहीं मोबाइल चाहिए, समस्तीपुर में पीएम मोदी का RJD पर तंज, बोले- जमानत पर चल रहे हैं ये लोग

Samastipur News: बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्तीपुर से विपक्ष पर तीखा वार किया. उन्होंने शुक्रवार (24 अक्टूबर) को एक जनसभा में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू यादव परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जब मोबाइल है तो बिहार को लालटेन की जरूरत नहीं है।” इस दौरान प्रधानमंत्री मखाने की माला पहने नजर आए और मिथिला की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “मिथिला का मूड तय कर चुका है — नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर आएगी एनडीए सरकार।”

लालू परिवार पर पीएम मोदी का हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “याद दिलाने की जरूरत नहीं है — हजारों करोड़ के घोटालों में ये जमानत पर चल रहे लोग हैं। जो जमानत पर हैं, वो चोरी के मामलों में हैं, और अब जननायक की उपाधि की भी चोरी में जुटे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “बिहार के लोग कर्पूरी बाबू का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

एनडीए सरकार गरीबों की सेवा में समर्पित

पीएम मोदी ने अपनी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा, “हमारी सरकार गरीबों की सेवा कर रही है। गरीब को पक्का घर, मुफ्त अनाज, पेयजल और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। भाजपा कर्पूरी ठाकुर के दिखाए रास्ते पर चल रही है और हमने पिछड़े वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है।”

हम जैसे गरीब परिवार से आने वालों को मौका मिला

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम जैसे पिछड़े और गरीब परिवार से आने वाले लोग आज इस मंच पर खड़े हैं, इसमें कर्पूरी जी का ही योगदान है। वो मां भारती के सच्चे रत्न थे. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है।”

ओबीसी कमीशन और शिक्षा नीति पर बोले मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, “देश में ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने की मांग दशकों से थी, जिसे एनडीए सरकार ने पूरा किया। कर्पूरी बाबू मातृभाषा में शिक्षा के पक्षधर थे और हमारी नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में स्थानीय भाषाओं में पढ़ाई पर जोर दिया गया है।”
उन्होंने कहा कि “हम सुशासन को समृद्धि में बदल रहे हैं और बिहार में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।”

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)