होम Unnao Rape Case: कुलदीप सेंगर की बेटी ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, पीड़िता के लिए मांगी सुरक्षा
उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक भावुक पत्र लिखा है।
उन्नाव: उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक भावुक पत्र लिखा है। हैरानी की बात यह है कि इस पत्र में उन्होंने अपने पिता के लिए नहीं, बल्कि रेप पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
ऐश्वर्या ने पत्र में डर जताया है कि पीड़िता उनके पिता की जमानत या रिहाई की खबर पर आत्महत्या की धमकी दे रही है।
ऐश्वर्या ने 2019 में हुए उस सड़क हादसे का भी जिक्र किया जिसमें पीड़िता घायल हुई थी और उसके रिश्तेदारों की मौत हुई थी।
गौरतलब है कि अभी कुछ दिन पहले (23 दिसंबर) दिल्ली हाई कोर्ट ने कुलदीप सेंगर की सजा निलंबित करते हुए उन्हें जमानत दी थी। लेकिन 29 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटते हुए जमानत रद्द कर दी थी। इसी कानूनी उठापटक के बीच अब यह पत्र सामने आया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।