होम CM हैं या स्ट्रीट राउडी? तेलंगाना विधानसभा में रेवंत रेड्डी पर भड़की BRS, स्पीकर पर माइक काटने का आरोप
तेलंगाना विधानसभा में सोमवार को सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भाषा और विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) के रवैये से नाराज होकर मौजूदा सत्र के बहिष्कार (Boycott) का ऐलान कर दिया है।
हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा में सोमवार को सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मुख्य विपक्षी पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की भाषा और विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) के रवैये से नाराज होकर मौजूदा सत्र के बहिष्कार (Boycott) का ऐलान कर दिया है।
BRS के वरिष्ठ नेता और विधायक टी. हरीश राव ने सदन में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला।
विपक्ष का गुस्सा सिर्फ सीएम तक सीमित नहीं रहा, उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष गड्डम प्रसाद कुमार को भी लपेटे में लिया।
BRS ने साफ कर दिया है कि जब तक उन्हें सदन में बोलने का पूरा मौका और न्याय नहीं मिलता, वे विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।