होम ट्रंप की पुतिन को चेतावनी: “युद्ध नहीं रुका तो रूस को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम”

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 14, 2025 03:03 PM

ट्रंप की पुतिन को चेतावनी: “युद्ध नहीं रुका तो रूस को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप और पुतिन की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी, जहां दोनों नेता युद्ध समाप्ति के संभावित रास्तों पर चर्चा करेंगे।

ट्रंप की पुतिन को चेतावनी: “युद्ध नहीं रुका तो रूस को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम”

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप और पुतिन की मुलाकात 15 अगस्त को अलास्का में होगी, जहां दोनों नेता युद्ध समाप्ति के संभावित रास्तों पर चर्चा करेंगे। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर पुतिन यूक्रेन में युद्धविराम पर सहमत नहीं होते हैं, तो रूस को और अमेरिकी प्रतिबंधों सहित “गंभीर परिणाम” भुगतने होंगे।

“बाइडन का युद्ध” – ट्रंप
मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने इस संघर्ष को “बाइडन का युद्ध” बताया। उन्होंने कहा, “मैंने इससे पहले पांच युद्ध खत्म करवाए हैं, और अब रूस-यूक्रेन युद्ध को भी समाप्त करना चाहता हूं।” जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि अगर पुतिन बातचीत के बाद भी युद्ध नहीं रोकते तो क्या होगा, तो ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, इसके परिणाम होंगे। मुझे प्रकार बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे बहुत गंभीर होंगे।”

अगली बैठक की संभावना
ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर पुतिन के साथ पहली बैठक सकारात्मक रही, तो वे जल्द ही दूसरी बैठक करेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि यदि पुतिन उन्हें आमंत्रित करते हैं, तो राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और वे खुद एक साथ दूसरी बैठक कर सकते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)