होम Thalapathy Vijay Divorce Update: तलाक की अटकलों पर लगा विराम, पत्नी संगीता ने वापस ली याचिका!

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 7, 2026 04:35 PM

Thalapathy Vijay Divorce Update: तलाक की अटकलों पर लगा विराम, पत्नी संगीता ने वापस ली याचिका!

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। पत्नी संगीता के साथ रिश्तों में अनबन और तलाक की चर्चाओं के बीच अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

Thalapathy Vijay Divorce Update: तलाक की अटकलों पर लगा विराम, पत्नी संगीता ने वापस ली याचिका!

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और अभिनेता थलापति विजय की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी। पत्नी संगीता के साथ रिश्तों में अनबन और तलाक की चर्चाओं के बीच अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। समाचार एजेंसी के हवाले से आई जानकारी के अनुसार, संगीता ने तलाक की याचिका वापस ले ली है, जिसके बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया है।

पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, कोर्ट ने बंद किया मामला

समाचार एजेंसी के अनुसार, संगीता ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ दायर अपनी तलाक याचिका वापस ले ली है। इसके बाद चेंगलपट्टू कोर्ट ने तलाक से जुड़े मामले को बंद कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद विजय के प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है, क्योंकि लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं।

याचिका में लगाए गए थे बेवफाई के आरोप

तलाक की याचिका में कथित तौर पर संगीता ने विजय पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए थे। याचिका में दावा किया गया था कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। इसमें यह भी कहा गया था कि अप्रैल 2021 में संगीता को इस कथित रिश्ते की जानकारी मिली थी, जिससे उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा।

याचिका में यह भी आरोप लगाया गया था कि विजय कथित तौर पर उस अभिनेत्री से सार्वजनिक रूप से मिलते रहे, जिसके कारण संगीता को अपने बच्चों के सामने शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। हालांकि, अब याचिका वापस लिए जाने के बाद यह मामला न्यायिक रूप से समाप्त हो गया है।

27 साल पुराने रिश्ते में आया नया मोड़

विजय और संगीता ने वर्ष 1999 में विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनमें बेटे का नाम जेसन संजय और बेटी का नाम दिव्या साशा है। लगभग 27 साल पुराने इस रिश्ते के टूटने की अटकलें तेज थीं, लेकिन अब तलाक की याचिका वापस लिए जाने के बाद दोनों के अलग होने की चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)