होम NDA MPs Meeting: पीएम मोदी ने सांसदों को दिया बड़ा मंत्र, बोले- सत्ता का सही इस्तेमाल करें और जनता के बीच जाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों के सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात कर संगठन, जनसेवा और संसदीय जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के सहयोगी दलों के सांसदों के साथ नाश्ते पर मुलाकात कर संगठन, जनसेवा और संसदीय जिम्मेदारियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास कार्यों को गति देने के लिए सत्ता का प्रभावी ढंग से उपयोग करें और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समझें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना, NCPI, एनसीपी (अजित पवार गुट) और अन्य सहयोगी दलों के करीब 45 सांसदों से मुलाकात की। बैठक में शिवसेना के 7, NCPI के 20, एनसीपी (अजित पवार) के 2 सांसदों सहित उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरा NDA एक परिवार है और सभी दलों को मिलकर देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने सांसदों को सलाह दी कि वे अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से संपर्क करें। उन्होंने सभी सांसदों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। इस दौरान धाराशिव के सांसद ओमराजे निंबाळकर से उनके योगाभ्यास के बारे में भी चर्चा की।
पीएम मोदी ने सांसदों से कहा कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि स्वस्थ रहकर ही देश की बेहतर सेवा की जा सकती है। साथ ही उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र के गरीबों, मजदूरों और किसानों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहने की अपील की।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को पार्टी की नीति और अनुशासन का पालन करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा, "सदन के भीतर की चिंता को बाहर न ले जाएं. क्योंकि कभी-कभी सदन में ऐसा माहौल बन जाता है जिससे चिंता पैदा होती है इसलिए इसे अपने साथ न ले जाएं. गुस्से में बोलने या चिल्लाने की भी कोई जरूरत नहीं है. आप सभी पार्टी की नीति जानते हैं और आपको हर मुद्दे पर शांतिपूर्वक अपने विचार रखने चाहिए."
बैठक में शामिल बागी टीएमसी सांसद और NCPI नेता काकोली घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा, "हम लोग उनका ज्ञान देखकर अभिभूत हैं. उन्होंने हमें स्वीकार किया और कहा कि जो लोग 20 साल से NDA में हैं या जो लोग 1 साल से गठबंधन में हैं, सभी हमारा परिवार है. उन्होंने हमें अच्छा संदेश दिया है कि तरक्की के लिए हम सभी एक साथ काम करेंगे."
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।