होम गोरखनाथ मंदिर हमला: पुलिस आरोपी मुर्तजा अब्बासी का कराएगी मनोवैज्ञानिक टेस्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Apr 7, 2022 08:57 PM

गोरखनाथ मंदिर हमला: पुलिस आरोपी मुर्तजा अब्बासी का कराएगी मनोवैज्ञानिक टेस्ट

गोरखनाथ मंदिर हमला: पुलिस आरोपी मुर्तजा अब्बासी का कराएगी मनोवैज्ञानिक टेस्ट

गोरखनाथ मंदिर हमला: पुलिस आरोपी मुर्तजा अब्बासी का कराएगी मनोवैज्ञानिक टेस्ट

गोरखनाथ मंदिर के बाहर सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी का यूपी पुलिस मनोवैज्ञानिक परीक्षण (सायकालोजिकल टेस्ट) कराएगी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि हम आरोपी की मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति का पता लगाने के लिए मानदंडों के अनुसार विशेषज्ञों से उसका मनोवैज्ञानिक आकलन करवाएंगे। मुर्तजा के परिवार के सदस्यों ने पहले मीडिया को बताया था कि वह मानसिक रूप से परेशान है और पिछले कुछ सालों से बाइपोलर बीमारी का इलाज करा रहा है।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के अखिलेश यादव ने बुधवार को कन्नौज में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अभी जो जानकारी आ रही हैं और उसके (मुर्तजा) पिता ने जो कहा है उसके हिसाब से उसे दिमागी समस्याएं थी, उसके साथ बाइपोलर इश्यूज (मनोविकार) थे। मुझे लगता है, वह पहलू भी देखना पडे़गा। मुर्तजा का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह अपने बाएं हाथ में प्लास्टर लगाए बैठा दिख रहा है। उसे यह कहते सुना जा रहा है कि वह डर गया था और गोरखपुर से नेपाल जाने की सोच रहा था। वीडियो के बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि वीडियो की जांच की जा रही है। मुर्तजा फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसे लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के एटीएस मुख्यालय में रखा गया है।

मामले की जांच एटीएस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। जांच के बारे में बात करते हुए प्रशांत कुमार ने कहा कि अब्बासी द्वारा इस्तेमाल किए गए लैपटॉप और फोन सहित अन्य गैजेट्स को जब्त कर लिया गया है। इन गैजेट्स को डिजिटल फोरेंसिक साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए आईटी विशेषज्ञों के पास भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि रविवार देर रात, 30 वर्षीय आईआईटी स्नातक अहमद मुर्तजा अब्बासी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की और जब सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने उनपर धार दार हथियार से हमला किया, जिससे (पीएसी) के दो कांस्टेबल घायल हो गए। जांचकर्ताओं को संदेह है कि अब्बासी कट्टरपंथी है। गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आवास भी है जो मंदिर के मुख्य पुजारी हैं। हमले के वक्त योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में नहीं थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)