होम अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 43 करोड 60 लाख रूपये कीमत की 21 किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली महिला सहित 03 अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

समाचारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 18, 2022 01:57 PM

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 43 करोड 60 लाख रूपये कीमत की 21 किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली महिला सहित 03 अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 43 करोड 60 लाख रूपये कीमत की 21 किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली महिला सहित 03 अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे 43 करोड 60 लाख रूपये कीमत की 21 किलो 800 ग्राम चरस के साथ नेपाली महिला सहित 03 अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

शाहजहांपुर। एस. आनन्द, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, जनपद मे मादक पदार्थो की रोकथाम व मादक पदार्थ तस्करो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व सरवणन टी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन मे थाना सदर बाजार व एस.ओ.जी. की पुलिस टीम को मिली बडी कामयाबी ।

  दिनांक 17.02.22 को एसटीएफ लखनऊ, एसओजी व थाना सदर बाजार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय 18.50 बजे रोडवेज बस स्टैण्ड के पीछे पीपल के पेड के पास से 03 अभियुक्तगण 1.मो0 अनीस 2.महेन्द्र भर 3.शीतल शर्मा को 21 किलो 800 ग्राम चरस (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे कीमत 43 करोड 60 लाख रूपये) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सदर बाजार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-* 

1.मो0 अनीस पुत्र मो0 रईस निवासी ग्राम गौरडीह थाना मिसरौनिया जिला सिद्धार्थनगर, (उ0प्र0) 

2.महेन्द्र भर पुत्र अवधराम निवासी लौहरोला थाना गणेशपुर जिला कपिलवस्तु, (नेपाल) 

3.शीतल शर्मा पत्नी विपिन शर्मा निवासी ग्राम बरतिया ताराताल थाना गुलरिया जिला बरदिया (नेपाल) एवं हाल नि0 मौ0 गली गडडरियान पटटी मेहरभांग के ठेके के पास थाना बडौत जिला बागपत 

*बरामदगी –*

अभि0 मो0 अनीस उपरोक्त से कुल 4 किलो 800 ग्राम चरस बरामद

अभि0 महेन्द्र उपरोक्त से कुल 8 किलो 500 ग्राम चरस बरामद

अभि0 शीतल शर्मा उपरोक्त से कुल 8 किलो 500 ग्राम चरस बरामद 

कुल 21 किलो 800 ग्राम चरस (स्थानीय कीमत करीब 01 करोड रूपये व अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 43 करोड 60 लाख रूपये है । 

*पंजीकृत अभियोग-*

1.मु0अ0सं0 187/22 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम मो0 अनीस थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर, मु0अ0सं0 188/22 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम महेन्द्र भार थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर,

3.मु0अ0सं0 189/22 धारा 8/22 एन.डी.पी.एस. एक्ट बनाम शीतल शर्मा थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर

*पूछताछ का विवरण-*

 पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोग यह चरस नेपाल से ढाटा नामक व्यक्ति से लेकर आये है इस चरस को हम लोगो ने बोर्डर से चोरी छिपे थोडा-थोडा करके खेतो के रास्ते से छिपाकर बोर्डर पार कराया है तथा यह हम लोगो को जनपद सहारनपुर मे इमाम नामक व्यक्ति को देना था । हम लोग रास्ते से बस बदल-बदलकर सहारनपुर पहुँचते, ताकि किसी को हम पर शक न हो व पकडे न जा सके । सहारनपुर मे जाकर हम लोगो से इमाम नामक व्यक्ति सम्पर्क करता तथा माल को ले जाता । इस समय हम लोग यहाँ रोडवेज बस स्टैण्ड के किनारे रूके हुये थे किन्तु आप लोगो ने भी पकड लिया । 

*पुलिस टीम –* 

1. धर्मेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर

2.उ0नि0 हरकेश सिंह चौकी प्रभारी कैन्ट थाना सदर बाजार शाहजहापुर

3.उ0नि0 रोहित कुमार SOG प्रभारी जनपद शाहजहाँपुर

4.हे0का0 170 अजय कुमार थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर

5.हे0का0 अमरजीत सिंह SOG थाना जनपद शाहजहांपुर

6.हे0का0 राजारामपाल सिंह SOG थाना जनपद शाहजहांपुर

7.हे0कां0 श्रीराम STF लखनऊ

8.हे0कां0 प्रभात कुमार STF लखनऊ

9.का0 तौसिम हैदर SOG थाना जनपद शाहजहांपुर

10.का0 प्रभात कुमार SOG थाना जनपद शाहजहांपुर

11.कां0 मोहित STF लखनऊ

12.का0 अजय कुमार सर्विलांस जमपद शाहजहाँपुर

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)