होम कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में लगी आग, पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Apr 6, 2022 09:57 PM

कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में लगी आग, पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी

कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में लगी आग, पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी

कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में लगी आग, पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल जारी

दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में आज शाम को अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कांग्रेस मुख्यालय में पहुंची। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 24 अकबर रोड में आग लगने के मामले को लेकर जांच भी जारी है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दमकल अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के दफ़्तर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। आग बुझा दी गई है, ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ है।

शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग 

अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना शाम साढ़े सात बजे मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से लग गई। मामूली आग लगी थी और कार्यालय के कर्मचारियों ने आग बुझाने के यंत्र से आग पर काबू पा लिया।बता दें कि आजादी मिलने के बाद से कांग्रेस का मुख्यालय 7 जतंर मंतर हुआ करता था। बाद में इंदिरा गांधी ने विंडसर प्लेस को अपना अस्थाई पार्टी ऑफिस बनाया, जो नेहरू सरकार में उपमंत्री रहे एमवी कृष्णाप्पा का आवास था। वहां से कांग्रेस मुख्यालय को 5 राजेन्द्र प्रसाद रोड ले जाया गया।  1978 में कांग्रेस का स्थाई कार्यालय 24 अकबर रोड को बनाया गया। आठ कमरों का यह बंगला 1911 और 1925 के बीच सर एडविन लुटियंस ने बनवाया था। कांग्रेस मुख्यालय बनाए जाने से पहले यह बंगला इंदिरा गांधी के करीबी और वफादार राज्यसभा सांसद जी. व्यंकटेश्वर के नाम आवंटित था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)