होम यूपी चुनाव 2022: योगी के मंत्री बोले- चाचा भतीजे की जोड़ी पर जनता नहीं करेगी भरोसा
यूपी चुनाव 2022: योगी के मंत्री बोले- चाचा भतीजे की जोड़ी पर जनता नहीं करेगी भरोसा
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव की जोड़ी पर प्रदेश की जनता भरोसा नहीं करेगी।उन्होंने कहा कि शिवपाल मुगालते में हैं कि उनका सपा से गठबंधन होने पर सपा की सरकार बन जाएगी। उन्होंने कहा कि चाचा भतीजे की जोड़ी को जनता ने 2017 में ही नकार दिया था।शिवपाल सिंह यादव के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सिद्धार्थनाथ ने कहा कि चाचा भतीजे को जनता सत्ता से दूर ही रखेगी। जनता नहीं चाहती है कि उत्तर प्रदेश फिर जंगल राज्य बने। उन्होंने कहा कि चाचा भतीजा भले ही एक हो जाएं राज्य की सत्ता से बाहर ही रहेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।