होम क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगी द्विपक्षीय सीरीज ? आईसीसी ने कहा- हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 15, 2021 08:22 PM

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगी द्विपक्षीय सीरीज ? आईसीसी ने कहा- हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगी द्विपक्षीय सीरीज ? आईसीसी ने कहा- हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच होगी द्विपक्षीय सीरीज ? आईसीसी ने कहा- हम हस्तक्षेप नहीं करेंगे

नयी दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 का समापन हो चुका है और इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप का खिताब उठाया और अब खबर विश्व कप से शिफ्ट होकर भारत पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज पर आ टिकी है। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। आईसीसी ने कहा कि द्विपक्षीय सीरीज दो देशों के बीच का मामला है और वह कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकता है। दरअसल, टी20 विश्व कप के महामुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई थी। जिसके बाद यह संभावना जताई जाने लगी कि दोनों देशों के बीच में द्विपक्षीय सीरीज के जरिए क्रिकेट संबंध में सुधार हो सकता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच सीरीज होनी चाहिए।

 

आईसीसी के अंतरिम सीईओ ज्योफ अलार्डिस ने बताया कि आईसीसी टूर्नामेंट्स में जब दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो काफी मजा आता है। लेकिन दोनों बोर्ड के बीच रिश्ते ऐसे हैं जिसे आईसीसी प्रभावित नहीं करना चाहता है। 

2012-13 में हुई थी आखिरी द्विपक्षीय सीरीज

 

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव की वजह से पिछले 8 सालों से दोनों देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है। आपको बता दें कि साल 2012-13 में भारत और पाकिस्तान ने सीरीज खेली थी। उसके बाद रिश्ते बिगड़ते चले गए। इतना ही नहीं साल 2019 के विश्व कप में तो आवाज उठने लगी थी कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलना चाहिए। लेकिन भारत ने मुकाबले खेला था और जीत भी दर्ज की थी। दरअसल, 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। हालांकि भारत ने बालाकोट में एयर स्ट्राक कर इसका बदला भी लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)