होम क्या करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते सियासी रास्ता तैयार करना चाहती है भाजपा ?

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2021 08:11 PM

क्या करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते सियासी रास्ता तैयार करना चाहती है भाजपा ?

क्या करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते सियासी रास्ता तैयार करना चाहती है भाजपा ?

क्या करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते सियासी रास्ता तैयार करना चाहती है भाजपा ?

पंजाब से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनसे गुरुपर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने का अनुरोध किया। माना जा रहा है कि करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से भाजपा बड़ा दांव खेल रही है। भाजपा नेता उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही करतारपुर कॉरिडोर पुन: खोला जा सकता है। 

कोरोना के कारण बंद हुआ था कॉरिडोर

 

 

आपको बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से मार्च 2020 में करतारपुर कॉरिडोर को बंद कर दिया गया था। इस गलियारे से श्रद्धालु भारत से पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा तक के लिए बिना वीजा के सीमा पार कर सकते हैं। करतारपुर कॉरिडोर सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक देव के अंतिम विश्राम स्थल रहे गुरुद्वारा करतारपुर साहिब (पाकिस्तान) को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है।

 

11 नेताओं ने PM मोदी से की थी मुलाकात

 

पंजाब के 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास में मुलाकात की थी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताया कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि 19 नवंबर को मनाये जाने वाले गुरुपर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोला जाए और उनसे मुलाकात के बाद हमें उम्मीद है कि इसे जल्द खोला जाएगा।

 

पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भाजपा नेताओं की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। आपको बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों के चलते पंजाब में भाजपा की साख पर असर पड़ा है। ऐसे में भाजपा करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से सिख समुदाय के बीच अपनी जड़ों को मजबूत करने की कोशिशों में जुटा हुआ है। इतना ही नहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ देने के बाद प्रदेश में भाजपा को उम्मीद है कि उनकी स्थिति पहले से कहीं ज्यादा सुधर सकती है। हालांकि कुछ वक्त पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का अनुरोध किया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)