होम खतरे में इमरान खान की कुर्सी, आर्मी चीफ बाजवा ने कर ली विदाई की तैयारी

विदेश Alert Star Digital Team Nov 15, 2021 08:18 PM

खतरे में इमरान खान की कुर्सी, आर्मी चीफ बाजवा ने कर ली विदाई की तैयारी

खतरे में इमरान खान की कुर्सी, आर्मी चीफ बाजवा ने कर ली विदाई की तैयारी

खतरे में इमरान खान की कुर्सी, आर्मी चीफ बाजवा ने कर ली विदाई की तैयारी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। एक ओर जहां पाकिस्तान महंगाई, बेरोजगारी, तंगहाली और आर्थिक संकट से लगातार जूझ रहा है तो वहीं दूसरी ओर इमरान सरकार और पाकिस्तानी सेना जासूस एजेंसी आईएसआई के नए मुखिया के नियुक्ति को लेकर आमने-सामने हैं। हालात यह है कि इमरान खान और सेना प्रमुख जावेद कमर बाजवा की तकरार अपने चरम पर है और यह पूरी दुनिया के सामने आ रही है। सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम आईएसआई के डीजी पद को संभालने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं बाजवा चाहते हैं कि आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद को फिलहाल पद पर बनाया रखा जाए। तकरार का आलम यह है कि इमरान खान की कुर्सी भी खतरे में पड़ती हुई दिखाई दे रही है। 

सीएनएन और न्यूज़-18 के खबरों के मुताबिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि फिलहाल इमरान खान के सामने दो विकल्प रखा गया है। पहला विकल्प तो यह है कि इमरान खान खुद 20 नवंबर से पहले पद से इस्तीफा दे दे। वहीं, दूसरा विकल्प यह है इस संसद में विपक्ष इनहाउस बदलाव करेगा। इन दोनों विकल्पों को विस्तार से देखें तो दोनों में ही इमरान खान का पद से जाना तय दिखाई दे रहा है। ऐसे में कहीं ना कहीं इमरान खान की मुश्किल बढ़ सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि आने वाले दिनों में पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ का साथ उसके गठबंधन सहयोगी भी छोड़ सकते हैं। इसमें महिला मुतहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्‍यूएम) और पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग शामिल है। खबर यह भी है कि पीटीआई के परवेज खटक और पाकिस्तान मुस्लिम लीग के शहबाज शरीफ संभावित प्रधानमंत्री पदों के रेस में सबसे आगे हैं। 

 

टीएलपी प्रमुख रिजवी का नाम आतंकवादियों की सूची से हटाया

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पुलिस के साथ संघर्ष करने वाले तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के दबाव के आगे झुकते हुए इस कट्टरपंथी इस्लामवादी दल के प्रमुख साद हुसैन रिजवी का नाम आतंकवादियों की सूची से बृहस्पतिवार को हटा दिया। हालांकि, सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह आतंकवाद के आरोपों के तहत रिजवी के खिलाफ दर्ज मामलों को बरकरार रखेगी या नहीं। प्रांतीय सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, रिजवी का नाम चौथी अनुसूची से हटा दिया गया है, जो आतंकवाद रोधी अधिनियम (एटीए) 1997 के तहत आतंकवाद या सांप्रदायिकता के मामलों में संदिग्ध व्यक्तियों की सूची है। रिजवी को टीएलपी द्वारा नियोजित विरोध प्रदर्शन से पहले 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)