होम Yogi Cabinet 2.0, योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों की सूची में बहुत से पुराने दिग्गज गायब, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव मौर्या होंगे, बरेली पीलीभीत से भी नए चेहरे
Yogi Cabinet 2.0, योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों की सूची में बहुत से पुराने दिग्गज गायब, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव मौर्या होंगे, बरेली पीलीभीत से भी नए चेहरे
Lucknow। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज दूसरी बार शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा सहित बहुत से मंत्री कैबिनेट से बाहर हो सकते हैं। वहीं इस बार भी यूपी में 2 उपमुख्यमंत्री रहने की संभावना है। संभावित मंत्रियों के नामों की बात करें तो ब्रजेश पाठक, जेपीएस अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, असीम अरुण, कपिल देव अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, नरेंद्र कश्यप, नंद कुमार नंदी, धर्मपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह और धर्मवीर प्रजापति,जे पी एस राठौर,अरुण कुमार, संजय गंगवार,दयाशंकर सिंह,जितिन प्रसाद, श्रीकांत शर्मा,दयालु मिश्रा,योगेन्द्र उपाध्याय,सलिल विशनोई,आदि को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मंत्री बनाए जा सकते हैं. सूत्रों ने बताया है कि योगी के मंत्रिमंडल में 5 महिला मंत्रियों के रहने की उम्मीद है, जिनमें बेबी रानी मोर्य, सरिता भदौरिया, अंजला माहौर, का नाम शामिल किया जा सकता है. इसके साथ ही अपना दल के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के संजय निषाद को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लखनऊ बीजेपी ऑफिस में सुबह से संगठन मंत्री सुनील बंसल से ये लोग मिले हैं और सीएम आवास पर पहुंचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन नए चेहरे को मंत्री बनाया जा सकता है. इसके अलावा कई विधायक और MLC भी मिलने पहुंच रहे हैं। बहुत से नये चेहरे मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।