होम यूपी में छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2022 10:33 PM

यूपी में छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

यूपी में छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

यूपी में छुट्टा जानवरों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज

लखनऊ।समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को छुट्टा जानवरों को लेकर बिना नाम लिए एक बार फ‍िर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी यादव अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों के मामले को लेकर भाजपा पर जमकर प्रहार करते थे। सपा प्रमुख ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक समाचार की क्लिपिंग साझा की जिसमें दाउल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी जनसभाओं में छुट्टा जानवरों की समस्या को बहुत ही प्रमुखता से उठाते थे और भाजपा पर यह तंज कसते थे कि किसानों की आय दोगुनी हुई नहीं, महंगाई आसमान पर है और किसानों की फसल छुट्टा जानवर खाये जा रहे हैं। इस समस्या को महसूस करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी जनसभा में कहा था, ‘‘ उत्तर प्रदेश के किसानों को छुट़टा जानवरों से हो रही दिक्कतों को हम गंभीरता से ले रहे हैं और हमने रास्ते खोजे हैं। 10 मार्च को आचार संहिता खत्म होने और नई सरकार बनने के बाद इस समस्या का समाधान किया जाएगा।वा किया गया है कि ‘‘उत्तर प्रदेश में खुला घूम रहे 11 लाख से ज्यादा जानवर, मार्च में सांड के हमले से दो लोगों की मौत। इसमें सड़क के बीचों-बीच सांड़ों को आपस में लड़ते हुए एक तस्वीर भी दी गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)