होम हिल रही है सपा-रालोद गठबंधन की बुनियाद, 2024 लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे?
हिल रही है सपा-रालोद गठबंधन की बुनियाद, 2024 लोकसभा चुनाव साथ लड़ेंगे?
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन को भले ही उम्मीद के अनुसार सफलता हाथ नहीं लगी हो,लेकिन यह गठबंधन टूटने वाला नहीं है। रालोद ने 2024 का लोकसभा चुनाव भी सपा के साथ लड़ने का ही मन बना रखा है।राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी ने दो टूक कह दिया है कि वह कि वह कहीं जा नहीं रहे हैं बल्कि वह लोकसभा चुनाव में भी अखिलेश के साथ गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे और 2024 लोकसभा चुनाव साथ-साथ ही लड़ेंगे।जयंत चौधरी का बयान उस समय सामने आया है जब बीजेपी की तरफ से लगातार यह भ्रांति फैलाई जा रही है कि रालोद नेता जयंत चौधरी कभी भी भाजपा के साथ आ सकते हैं,उनके लिए पार्टी के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं, लेकिन सवाल यह है कि जैसा जयंत चौधरी सोच रहे हैं,वैसा क्या अखिलेश यादव भी सोच रहे होंगे। बहरहाल,इन तमाम सवालों के जवाब जुलाई में उस समय मिल जाएंगे,जब राज्यसभा का चुनाव होगा। अखिलेश के साथ समस्या यह है कि जयंत चौधरी से गठबंधन करके उन्हें कम फायदा हुआ जयंत को ज्यादा फायदा मिला।दरअसल,हुआ यह कि जहां सपा-रालोद के जाट उम्मीदवार थे वहां तो मुसलमान वोटरों ने उन्हें जिता दिया,लेकिन जिन सीटों पर सपा के मुस्लिम उम्मीदवार थे,उन्हें जाट वोटरों का साथ नहीं मिला। इसी के चलते काफी बड़ी संख्या में सपा के मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव जीत नहीं सके। इसको लेकर पश्चिमी यूपी के मुस्लिम वोटरों में अच्छी खासी नाराजगी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।