होम विधायक दल की बैठक में बोले अमित शाह- BJP ने खत्म किए लोकतंत्र के 3 नासूर

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 24, 2022 10:25 PM

विधायक दल की बैठक में बोले अमित शाह- BJP ने खत्म किए लोकतंत्र के 3 नासूर

विधायक दल की बैठक में बोले अमित शाह- BJP ने खत्म किए लोकतंत्र के 3 नासूर

विधायक दल की बैठक में बोले अमित शाह- BJP ने खत्म किए लोकतंत्र के 3 नासूर

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब प्रदेश में सरकार गठन की तैयारी हो रही है। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को नेता चुना गया। यूपी के मनोनीत सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहली बार किसी सीएम ने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया और पार्टी दूसरी बार (उत्तर प्रदेश में) सत्ता में आई। ऐसा पहली बार हुआ है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि यूपी को जातिवाद पर जीत मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2017 से पहले कई चुनौतियां थीं। बिखरा हुआ अर्थतंत्र और प्रशासनिक ढांचा, प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण हो चुका था। 

लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक में अमित शाह ने कहा कि उद्योगों को बढ़ाने के सम्मेलनों को भी दिल्ली में किया जाता था क्योंकि लखनऊ में कोई उद्योगपति आने को तैयार नहीं होते थे। उत्तर प्रदेश में 35 सालों में कभी भी एक पार्टी को दूसरी बार पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसने दोनों बार 2/3 से ज़्यादा बहुमत हासिल किया है।

सीएम योगी ने जताया आभार

सीएम योगी ने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में सुशासन और सुरक्षा का माहौल बनाया। पिछले 5 वर्षों में पीएम मोदी के समर्थन से यूपी में कई विकास परियोजनाएं सफलतापूर्वक की गईं।पहली बार लोगों को लगा कि गरीबों के लिए घर बन सकते हैं, पहली बार लोगों को एहसास हुआ कि यूपी दंगा मुक्त हो सकता है। 2017 में मुझ पर पार्टी ने भरोसा किया। तब मैं एक सांसद था। शासन की किसी प्रक्रिया में कोई भागीदार नहीं था। 2017 से पहले सुशासन की कोई बात नहीं करता था। उस वक्त तो कोई सोचता भी नहीं था, आज ये सब संभव हो पाया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)