होम प्रयागराज माघ मेले में सतुआ बाबा का जलवा, डिफेंडर-पोर्श के बाद अब खरीदी डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज, देखने के लिए उमड़ी भीड़

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशधर्म-संसारअध्यात्म Alert Star Digital Team Jan 17, 2026 05:29 PM

प्रयागराज माघ मेले में सतुआ बाबा का जलवा, डिफेंडर-पोर्श के बाद अब खरीदी डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज, देखने के लिए उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में आस्था और अध्यात्म के बीच लग्जरी का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। संगम तट पर कल्पवास कर रहे चर्चित संत सतुआ बाबा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

प्रयागराज माघ मेले में सतुआ बाबा का जलवा, डिफेंडर-पोर्श के बाद अब खरीदी डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज, देखने के लिए उमड़ी भीड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में आस्था और अध्यात्म के बीच लग्जरी का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। संगम तट पर कल्पवास कर रहे चर्चित संत 'सतुआ बाबा' एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनकी नई सवारी है। लैंड रोवर डिफेंडर और पोर्श जैसी महंगी गाड़ियां रखने वाले सतुआ बाबा अब डेढ़ करोड़ की चमचमाती मर्सिडीज लेकर मेले में पहुंचे हैं, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है।

'देश प्रगति के पथ पर है'

बाबा ने अपने शिविर में नई कार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। इस मौके पर उन्होंने बदलते दौर और माघ मेले के बदलते स्वरूप पर अपनी बात रखी। लग्जरी कार खरीदने के औचित्य पर उन्होंने कहा, "समय के साथ माघ मेले का स्वरूप भी बदल रहा है. पहले लोग मेले से खिलौने, गुब्बारे या छोटी-मोटी चीजें लेकर लौटते थे, लेकिन अब देश प्रगति के पथ पर है. आज मेले में आधुनिक सुविधाएं और लग्ज़री वस्तुएं भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं."

महंगी गाड़ियां नहीं, सनातन की निरंतर यात्रा

अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर उठने वाले सवालों पर सतुआ बाबा ने इसे सनातन परंपरा से जोड़ा। उन्होंने स्पष्ट किया कि, "यह केवल महंगी गाड़ियों का काफिला नहीं है, बल्कि यह सनातन परंपरा की एक निरंतर चलने वाली यात्रा है, जो कभी थमती नहीं और समय के साथ आगे बढ़ती रहती है." उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश को फिर से 'सोने की चिड़िया' बताया और कहा कि देश हर क्षेत्र में तरक्की के लिए पूरी तरह तैयार है और आने वाला समय भारत के लिए स्वर्णिम साबित होगा।

सीएम योगी के दौरे से सियासी गलियारों में भी चर्चा

सतुआ बाबा ने समाज को मतभेद भुलाकर सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा, "जो लोग अंधकार फैलाने की कोशिश करेंगे, उन्हें समाज स्वीकार नहीं करेगा, जबकि जो प्रकाश और अच्छाई का मार्ग दिखाएंगे, उनका खुले दिल से स्वागत होगा."

गौरतलब है कि सतुआ बाबा का राजनीतिक रसूख भी इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में डीएम प्रयागराज से उनकी नजदीकी को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नाराजगी जताई थी। हालांकि, इसके बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सतुआ बाबा के शिविर में पहुंचे थे, जिसके बाद से बाबा का कद और चर्चा दोनों बढ़ गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)