होम Revanth Reddy US Visit: अमेरिका दौरा रद्द होने पर CM ने जताई हैरानी, विदेश मंत्रालय ने बताई वजह

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 21, 2026 05:31 PM

Revanth Reddy US Visit: अमेरिका दौरा रद्द होने पर CM ने जताई हैरानी, विदेश मंत्रालय ने बताई वजह

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे को केंद्र सरकार की ओर से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के विदेश दौरों के लिए मंत्रालय की ओर से Political Clearance दी जाती है।

Revanth Reddy US Visit: अमेरिका दौरा रद्द होने पर CM ने जताई हैरानी, विदेश मंत्रालय ने बताई वजह

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के प्रस्तावित अमेरिका दौरे को केंद्र सरकार की ओर से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं के विदेश दौरों के लिए मंत्रालय की ओर से Political Clearance दी जाती है। अमेरिका यात्रा के मामले में प्रस्तावित कार्यक्रम पद और दौरे के उद्देश्य के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते इसकी मंजूरी नहीं दी गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख लोगों की विदेश यात्राओं के लिए विदेश मंत्रालय राजनीतिक मंजूरी के पहलू को देखता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेवंत रेड्डी की यूनाइटेड किंगडम यात्रा को मंजूरी दी गई थी।

अमेरिका जाने की नहीं मिली अनुमति

इससे पहले खबर सामने आई थी कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार की ओर से अमेरिका जाने की अनुमति नहीं मिली। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, रेवंत रेड्डी उस समय लंदन में थे और उनकी योजना वहां से अमेरिका जाने की थी। इसके बाद 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित था।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में ‘तेलंगाना-राइजिंग’ का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका का दौरा नहीं कर सका, क्योंकि विदेश मंत्रालय की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई। मंत्रालय ने राजनीतिक दृष्टिकोण से अमेरिका यात्रा को मंजूरी नहीं दी।

अब 23 अगस्त को लंदन से लौटेंगे हैदराबाद

अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं मिलने के बाद रेवंत रेड्डी के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वह बोस्टन जाने के बजाय 23 अगस्त को लंदन से हैदराबाद लौटेंगे।

तेलंगाना सरकार के अनुसार, नीति और प्रोटोकॉल के तहत ब्रिटेन और अमेरिका दोनों देशों की यात्रा के लिए केंद्र सरकार से अनुमति मांगी गई थी। हालांकि, केंद्र की ओर से केवल ब्रिटेन यात्रा को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के ब्रिटेन पहुंचने के बाद राज्य सरकार को अमेरिका यात्रा की अनुमति नहीं दिए जाने की जानकारी दी गई।

राजनीतिक कारणों से यात्रा रोके जाने पर CM ने जताई हैरानी

मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, रेवंत रेड्डी अमेरिका यात्रा की मंजूरी नहीं मिलने से हैरान हैं। राज्य सरकार का कहना है कि प्रस्तावित यात्रा ‘तेलंगाना राइजिंग’ के विजन, शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने और ‘विकसित भारत’ में योगदान देने के उद्देश्य से की जानी थी।

रेड्डी ने कहा कि ‘इस यात्रा का एकमात्र उद्देश्य केंद्र की नई शिक्षा नीति के तहत दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों को भारत, तेलंगाना और हैदराबाद लाना था. ये संस्थान हमारे युवाओं की उन आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद करते, जो दुनिया के बेहतरीन ‘आइवी लीग’ और शीर्ष वैश्विक संस्थानों से शिक्षा, कौशल और प्रशिक्षण हासिल करना चाहते हैं.

विदेश मंत्रालय ने UK दौरे को दी थी मंजूरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने यह भी स्पष्ट किया कि रेवंत रेड्डी को यूनाइटेड किंगडम जाने के लिए राजनीतिक मंजूरी दी गई थी। मंत्रालय के मुताबिक, विदेश यात्रा के प्रस्तावों पर पद और यात्रा के उद्देश्य के आधार पर विचार किया जाता है और उसी के अनुसार राजनीतिक मंजूरी देने का फैसला होता है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद तेलंगाना सरकार और केंद्र के बीच राजनीतिक बहस बढ़ने की संभावना है। एक तरफ विदेश मंत्रालय ने अमेरिका दौरे को मंजूरी नहीं दिए जाने के पीछे प्रस्तावित कार्यक्रम को निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने की बात कही है, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसे राजनीतिक कारणों से रोके जाने पर सवाल उठाया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)