होम Akhilesh Yadav News: दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट को लेकर सपा प्रमुख का हमला
मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में लेकर मारपीट किए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।
मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में लेकर मारपीट किए जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हार के डर से इतनी बौखला गई है कि किसान नेताओं को थाने में थर्ड डिग्री की मारपीट कर प्रताड़ित करवाया जा रहा है।
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए इस मामले पर प्रतिक्रिया दी और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने किसान नेता के साथ कथित मारपीट को लेकर भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने लिखा-'किसान का अपमान, देश का अपमान है! भाजपा ने किसान के मुंह पर लात मरवाकर पूरे देश के किसानों को धमकाने का जो कुकृत्य किया है वो अक्षम्य है.
उप्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान नेताओं पर थाने में थर्ड डिग्री की मार-पीट करके प्रताड़ना देना दर्शाता है कि हार के डर से वो कितनी बौखलाई है. जिन्हें भाजपा किसानों के आगे ढाल बनाकर साथ में खड़ा करना चाहती थी वो ढाल भी निम्नलिखित कारणों से, किसानों के आक्रोश की आग के कारण मोम की ढाल ही साबित हुई है.
जो भाजपा सरकार :
देश भर के किसान देख लें कि भाजपा और उसके सहयोगी किस तरह सत्ता सुख में लीन रहकर किसानों पर अत्याचार कर रहे हैं. इस मामले की गहरी जाँच हो और हर दोषी के ख़िलाफ़ सख़्त दंडात्मक कार्रवाई हो और बर्खास्तगी भी.'
भारतीय किसान यूनियन बीयर अंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी ने मेरठ पुलिस और एसओजी टीम पर उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट करने और थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। इस मामले से जुड़ी उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें उनके चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
हालांकि, मेरठ के तत्कालीन एसएसपी अविनाश पांडे ने किसान नेता की ओर से लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। इस बीच देर रात एसएसपी अविनाश पांडे का तबादला भी कर दिया गया। इसके बाद मामले को लेकर राजनीतिक विवाद और गहरा गया है।
अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले की गहराई से जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई के साथ बर्खास्तगी की मांग की है। सपा प्रमुख ने अपने बयान में भाजपा और उसके सहयोगियों पर किसानों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए देशभर के किसानों से इस मामले को देखने की अपील की है।
मेरठ में किसान नेता के साथ कथित मारपीट, पुलिस अधिकारियों के आरोपों से इनकार और एसएसपी के तबादले के बीच अब इस मामले पर प्रशासनिक जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर नजर बनी हुई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।