होम 2017 से पहले त्योहार दंगे में तब्दील हो जाते थे,उसके बाद कोई दंगा नही हुआ:शाहजहांपुर में बोले योगी आदित्यनाथ
2017 से पहले त्योहार दंगे में तब्दील हो जाते थे,उसके बाद कोई दंगा नही हुआ:शाहजहांपुर में बोले योगी आदित्यनाथ
शाहजहांपुर। (संजीव सक्सेना) सरकार जब लोकल्याणकारी कार्य करती है तो जनता को लाभ मिलता है। जब सोच ईमानदार होती है तो काम दमदार होता है। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ ने काकोरी शहीद इण्टर कालेज, जलालाबाद में जनसभा को सम्बोधन के दौरान कही। इस अवसर पर उन्होंने 36 परियोजनाओं का लोकार्पण जिनकी लागत 21.98 करोड़ एवं 95 परियोजनाओं का शिलान्यास जिसकी लागत 247.50 करोड़ है किया। मुख्यमंत्री ने खिरनी बाग राम लीला मैदान, शाहजहांपुर में जनसभा को सम्बोधन के दौरान 47 परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिनकी लागत 81.01 करोड़ एवं 54 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जिसकी लागत 144.53 करोड़ है। इसी कड़ी में उन्होंने जनसभा के दौरान विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र/धनराशि चेक/सामग्री आदि का वितरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने कोरोना काल खण्ड में फ्री में उपचार, फ्री में अन्न योजना का लाभ और मुफ्त वैक्सीन लगवाने का कार्य किया है। उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कोविड-19 की पहली डोज लगवा ली है, वह दूसरी डोज भी लगवा लें। योगी ने कहा कि प्रधान मंत्री जी ने 2020 में 07 महीने तक तथा 2021 में 08 महीने तक फ्री में राशन वितरण किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी तय किया है कि दीपावली से होली तक फ्री में राशन देंगे। अन्त्योदय कार्डधारको को 35 किलो खाद्यान गेहूं एवं चावल मिलेगा। इसके साथ-साथ एक किलो दाल, एक किलो खाद्यान तेल, एक किलो चीनी और एक किलो नमक भी साथ में दिया जाएगा। पात्रगृहस्थी परिवारों को हर यूनिट पर पांच किलो अगर परिवार के आठ लोग है तो उस परिवार को 40 किलों खाद्यान तथा पांच लोगों पर 25 किलो खाद्यान हर महीने मिलेगा। इसके साथ ही एक किलो दाल, खाद्यन तेल, एक किलो नमक, चीनी आदि उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि उक्त की घोषणा सरकार पहले से कर चुकी है। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में प्रगतिशील राज्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है तथा शहजहांपुर तो विकास की प्रक्रिया में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। गंगा एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर से होकर निकल रहा है, जिससे शाहजहांपुर का विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने खिरनीबाग स्थित राम लीलामैदान शाहजहांपुर में सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि हाल ही में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, यह सभी कार्यक्रम सम्पन्न किये किये गये। चारो ओर हर्षोउल्लास का महौल था। इस हार्षोल्लास महौल मे सभी पर्व शांती पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। उन्होने कहा 2017 से पहले यही त्योहार दंगे में तब्दील हो जाते थे। कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कोई दंगा नही हुआ। मुख्यमंत्री ने लोगो को शांती से रहने की सलाह दी। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत कार्य कर रही है। उन्होने कहा अवैध सम्पत्ति बनाने वालो की सम्पत्ति जब्द की जा रही है। कहा कि अब तक 1800 करोड़ रू0 की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है। योगी ने कहा कि विकास का कार्य प्रत्येक क्षेत्र में हो रहा है। जनपद शाहजहापुर में मेडिकल कालेज बन कर तैयार हो गया। उन्होने कहा कि इस मेडिकल कालेज से न केवल स्वास्थ्य की वेहतर सेवाएं मिलेगी, बल्कि शाहजहाँपुर व आस पास के नौजवानो को मेडिकल में प्रवेश भी मिलेगा। उन्होने कहा कि शाहजहाँपुर का जब नाम आता है तो अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह, पं0 राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ नाम सबसे पहले आता है। कहा कि परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह जी शाहजहाँपुर की पावन धरती से है, जिन्होने भारत की रक्षा करते-करते शहादत प्राप्त की थी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जी ने आवास विकास कालोनी, चौराहा स्थित हिन्दू महासभा अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व0 सेठ विशनचन्द्र जी की मूर्ति का अनावरण किया तथा सभा को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्राविधिक शिक्षा विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरूण कुमार सागर ने सभा को संबोधित किया तथा पूर्व सांसद मिथलेश कुमार,सुरेन्द्र नाथ बाल्मीकि, तिलहर विधायक रोशनलाल, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह, जलालाबाद ब्लाक प्रमुख लता सिंह एवं उनके पति अमित कुमार सिंह आदि भाजपा नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें।सांसद अरुण सागर ने मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा तथा धार्मिक पुस्तक गीता भेंट कर किया।सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में हम लोकसभा कि सभी 6 सीटें जीतेंगे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।