होम टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 9, 2021 08:56 PM

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, रोहित कप्तान

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि केएल। वहीं, वेंकटेश अय्यर, अवेश खान और हर्षल पटेल टीम में नए चेहरे होंगे। वहीं, युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। टी-20 सीरीज की शुरुआत 17 नवंबर से होगी।न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, आर अश्विन, अक्षर पटेल, अवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मो. सिराजटी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है। वहीं, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। टीम में ऋतुराज गायकवाड़ी की वापसी हुई है। उन्होंने इस साल जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। रविचंद्रन अश्विन अपनी जगह बचाने में कामयाब रहे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेयस अय्यर की भी टीम में वापसी हुई है। वे चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे। ऋषभ पंत और ईशान किशन के रूप में टीम में दो विकेटकीपर रखे गए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)