होम Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 16, 2026 04:51 PM

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

रक्षा मंत्री और लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राजनाथ सिंह से दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने को लेकर सवाल पूछा गया।

Mulayam Singh को Padma Vibhushan देने पर Rajnath Singh से पूछा तीखा सवाल, रक्षा मंत्री ने दिया ऐसा जवाब!

रक्षा मंत्री और लखनऊ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद राजनाथ सिंह से दिवंगत समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिए जाने को लेकर सवाल पूछा गया। 16 अक्टूबर, शुक्रवार को लखनऊ स्थित बीजेपी के उत्तर प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकार ने उनसे इस सम्मान को लेकर सवाल किया। हालांकि, राजनाथ सिंह ने इस पर विस्तार से कुछ कहने के बजाय संक्षिप्त जवाब दिया और आगे बढ़ गए।

‘गोली चलवाने वाले को आपने पद्म पुरस्कार दिया?’ पत्रकार के सवाल पर क्या बोले राजनाथ

प्रेस वार्ता के आखिरी कुछ मिनटों में एक पत्रकार ने राजनाथ सिंह से सवाल किया, “गोली चलवाने वाले को आपने पद्म पुरस्कार दिया?” उस समय रक्षा मंत्री प्रेस वार्ता समाप्त कर बाहर निकलने वाले थे, लेकिन सवाल सुनकर वह दोबारा बैठ गए और पूरी बात सुनी।

इसके बाद उन्होंने अपने बगल में बैठे यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी से कहा, “1 मिनट...” मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने से संबंधित सवाल सुनने के बाद राजनाथ सिंह ने जवाब दिया, “चलिए देखते हैं. उसके कई कारण थे. बहुत-बहुत धन्यवाद.”

राजनाथ सिंह का यह जवाब संक्षिप्त रहा और उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात नहीं रखी।

कांग्रेस के तीन ‘अक्षम्य अपराध’ गिनाते हुए क्या बोले थे राजनाथ सिंह?

इसी प्रेस वार्ता में राजनाथ सिंह ने वर्ष 2004 से 2014 के बीच समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक संबंधों के संदर्भ में कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “कांग्रेस काल में 3 अक्षम्य अपराध हुए, वर्ष 1975 में इमरजेंसी. वर्ष 1984 में सिख भाईयों का नरसंहार और वर्ष 1990 में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले को समर्थन देकर सरकार बचाना.”

राजनाथ सिंह के इस बयान के बाद मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण दिए जाने से जुड़ा सवाल भी चर्चा में आ गया। पत्रकार ने इसी संदर्भ में रक्षा मंत्री से जवाब मांगा था।

2008 में सपा ने क्यों दिया था कांग्रेस की UPA सरकार को समर्थन?

वर्ष 2008 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार भारत-अमेरिका नागरिक परमाणु समझौते को लेकर राजनीतिक संकट में आ गई थी। इस समझौते के विरोध में वाम दलों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

इसके बाद 22 जुलाई 2008 को समाजवादी पार्टी ने UPA सरकार को समर्थन दिया। विश्वास मत के दौरान सरकार के पक्ष में 275 और विपक्ष में 256 वोट पड़े। इस तरह मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार विश्वास मत जीतने में सफल रही।

उस समय मुलायम सिंह यादव ने पत्रकारों से कहा था कि तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें बताया था कि परमाणु समझौता देशहित में है। इसी वजह से उनकी पार्टी ने सरकार को समर्थन देने का फैसला किया था।

2023 में मुलायम सिंह यादव को मिला था पद्म विभूषण

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को वर्ष 2023 में सार्वजनिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। यह देश के प्रमुख नागरिक सम्मानों में से एक है।

मुलायम सिंह यादव की ओर से उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण किया था। अब राजनाथ सिंह की प्रेस वार्ता में इस सम्मान को लेकर पूछे गए सवाल और उनके संक्षिप्त जवाब ने राजनीतिक चर्चा को फिर से तेज कर दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)