होम भाजपा ने चोरी किया था कांग्रेस का जनादेश, इस बार हमें मिलेगा स्पष्ट बहुमत: राहुल गांधी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 11, 2022 09:44 PM

भाजपा ने चोरी किया था कांग्रेस का जनादेश, इस बार हमें मिलेगा स्पष्ट बहुमत: राहुल गांधी

भाजपा ने चोरी किया था कांग्रेस का जनादेश, इस बार हमें मिलेगा स्पष्ट बहुमत: राहुल गांधी

भाजपा ने चोरी किया था कांग्रेस का जनादेश, इस बार हमें मिलेगा स्पष्ट बहुमत: राहुल गांधी

गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि गोवा में बेरोजगारी सभी को दिखाई दे रही है और यहां का हर युवा जानता है इसके बारे में। पर्टयन की समस्या भी सभी जानते हैं। पिछले 5 साल भाजपा ने जो राज किया है उसे उन्होंने यहां से चोरी की थी। यह उनकी बहुमत नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि गोवा ने 5 साल पहले कहा था कि हम कांग्रेस की सरकार चाहते हैं। भाजपा ने पैसा देकर बहुमत को चुराया है और फिर उन्होंने पिछले 5 साल में कुछ नहीं किया। यह यहां का हर एक व्यक्ति जानता है। भाजपा अब यहां पर आकर कहती है कि 2012 से पहले कुछ नहीं हुआ लेकिन सच्चाई गोवा जानती है।

उन्होंने कहा कि हमारे पास गोवा के लिए एक विजन है। मैं उसके बारे में आपको बता देता हूं। हमने न्याय योजना लागू करने की बात कही है। जिसमें जरूरतमंद परिवारों को 6,000 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। 30 फीसदी महिलाओं को सरकारी नौकरी देंगे। बजट में 5,000 करोड़ रुपए रोजगार पैदा करने के लिए देंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि गोवा को हम आईटी हब बनाएंगे। इसके साथ ही हम सत्ता में आने के तुरंत बाद ही स्थायी और कानूनी तरीके से खनन प्रक्रिया पर काम करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)