होम गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी लड़ाई, राहुल बोले- 30-35 सीटों के साथ सरकार हमारी ही बनेगी

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 11, 2022 08:53 PM

गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी लड़ाई, राहुल बोले- 30-35 सीटों के साथ सरकार हमारी ही बनेगी

गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी लड़ाई, राहुल बोले- 30-35 सीटों के साथ सरकार हमारी ही बनेगी

गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी लड़ाई, राहुल बोले- 30-35 सीटों के साथ सरकार हमारी ही बनेगी

गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने रैलियां तेज कर दी हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पहले मडगांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फिर कर्चोरेम में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस और भाजपा के बीच लड़ाई होगी, बाकी की पार्टियां सरकार नहीं बना सकती हैं। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है। बाकी पार्टियां भी हैं उनमें से कोई भी सरकार नहीं बना सकती है। सरकार बनेगी तो कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी। बाकी पार्टियों की नहीं बन सकती है। आप अपना वोट ख़राब मत कीजिए। कांग्रेस की 30-35 सीटें आनी चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि गोवा में जो कांग्रेस की सरकार बनने वाली है वो किसी एक व्यक्ति और नेता की सरकार न हो। बल्कि गोवा की जनता, युवा, किसान, मजदूर और छोटे दुकानदार की सरकार हो। हम जो निर्णय लेंगे वो आपसे पूछकर और बात करके लेंगे। गोवा के सामने 2-3 बड़ी समस्याएं हैं और उन्हें आप मुझसे बेहतर जानते हो।

उन्होंने कहा कि रोजगार की समस्या सिर्फ गोवा में नहीं बल्कि पूरे देश में है। मैंने संसद के भाषण में दो हिन्दुस्तान की बात कही। मैंने कहा कि एक देश अरबपतियों का, चुने हुए लोगों का है। उनके पास अरबो रुपए है और जो वह चाहते हैं वो होता है। जबकि दूसरा हिन्दुस्तान बेरोजगारी, दुख दर्द, महंगाई का हिन्दुस्तान है और यह देश बटा जा रहा है। एक तरफ चुने हुए लोग और दूसरी तरफ लाखों-करोड़ों हिन्दुस्तानी। हमें ऐसा गोवा नहीं चाहिए। 

राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार गायब क्यों हुआ ? रोजगार छोटे और मध्यम वर्ग के व्यवसायी पैदा करते हैं और पिछले 8 सालों में दिल्ली की सरकार ने इन लोगों पर आक्रमण किया। दिल्ली की सरकार ने नोटबंदी की और आप सभी लोग बैंक के सामने खड़े हुए थे। ऐसे में नोटबंदी से हिन्दुस्तानी की जनता को क्या फायदा हुआ ? कुछ भी फायदा नहीं हुआ। छोटे दुकानदार, मध्यम व्यवसाय और किसानों को चोट लगी। नोटबंदी के दौरान लगी कतारों में किसी ने बिजनेसमैन को देखा।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद गलत जीएसटी लागू की और एक बार फिर छोटे व्यापारी, मध्यम व्यवसायी पर हमला हुआ। इसका नतीजा यह हुआ कि मध्यम वर्ग के व्यवसायी जो रोजगार देते थे उनका बिजनेस बंद हो गया और वो रोजगार नहीं दे पा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)