होम बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, क्रिप्टोकरेंसी पर निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया सरकार का रूख
बजट सत्र का पहला चरण संपन्न, क्रिप्टोकरेंसी पर निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया सरकार का रूख
संसद में पिछले 3-4 दिनों से आम बजट पर चर्चा हुई। ऐसे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने क्रिप्टोकरेंसी की भी बात की। उन्होंने कहा कि मैं फिलहाल न तो देश में क्रिप्टोकरेंसी को वैध करने जा रही हूं और न ही इस पर पाबंदी लगाने जा रही हूं। क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन से हो
राज्यसभा की कार्यवाही
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए दावा किया कि आज भी रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाली इस विपक्षी पार्टी का वास्तव में राहु काल चल रहा है जबकि सत्ताधारी भाजपा का अमृत काल चल रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में कोई लोकतंत्र नहीं है, क्योंकि संप्रग सरकार के शासन में राष्ट्रीय नीतियां 10, जनपथ में बनती थीं और घोषणाएं 7, लोक कल्याण मार्ग से होती थीं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पर हुई चर्चा का जवाब दिए जाने के बाद 14 मार्च सुबह 10 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कार्यवाही स्थगित करने से पहले उपसभापति हरिवंश ने उच्च सदन में हुए कामकाज को लेकर सभापति एम वेंकैया नायडू और अपनी तरफ से प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया जब सदन को विवशता के कारण स्थगित करना पड़ा। उच्च सदन में निर्धारित समय से आधे घंटे अधिक कामकाज हुआ।
हरिवंश ने कहा कि इसका श्रेय सदन के प्रत्येक सदस्य को जाता है। उन्होंने कहा कि इसके कारण सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग ले सके। बजट सत्र के पहले चरण में सदन में 51 तारांकित प्रश्न पूछे गए वहीं विशेष उल्लेख के जरिए करीब 50 मुद्दे एवं शून्यकाल में लोक महत्व के 71 मुद्दे उठाए गए।
ने वाले फायदे पर टैक्स लगाना सरकार का अधिकार है और इस पर रोक लगाने के बारे में फैसला विचार-विमर्श के आधार पर लिया जाएगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।