होम वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे विराट कोहली, ट्रोलर्स बोले- बेंच में बैठे खिलाड़ी को दें मौका

समाचारखेल Alert Star Digital Team Feb 11, 2022 08:57 PM

वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे विराट कोहली, ट्रोलर्स बोले- बेंच में बैठे खिलाड़ी को दें मौका

वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे विराट कोहली, ट्रोलर्स बोले- बेंच में बैठे खिलाड़ी को दें मौका

वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में फ्लॉप रहे विराट कोहली, ट्रोलर्स बोले- बेंच में बैठे खिलाड़ी को दें मौका

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं और वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका बल्ला नहीं चला है। ऐसे में ट्रोलर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं। 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली ने 8, 18 और 0 पर आउट हो गए। उन्होंने तीनों मुकाबलों में कुल 28 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके शामिल हैं। 

तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने वाले विराट कोहली की यह पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। इससे पहले भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका का दौरा किया था, जिसमें रोहित शर्मा की गैरमैजूदगी में केएल राहुल ने कंधों पर कप्तानी का भार था और उस सीरीज में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

2019 में जड़ा था आखिरी शतक

विराट कोहली के बल्ले से 2 साल से भी ज्यादा समय से शतक नहीं निकला है। उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद से भारतीय प्रशंसक विराट कोहली को फॉर्म में लौटते हुए देखना चाहते हैं। एक ट्रोलर ने ट्वीट किया कि मुझे लगता है कि विराट कोहली को आराम देना चाहिए और बेंच में बैठे हुए दूसरे खिलाड़ी को मौका। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि विराट कोहली अब धूल फांक चुके हैं। कोई उम्मीद नहीं बची। मैं अब उनके संन्यास की घोषणा करने वाले पोस्ट के लिए तैयार हूं। यह तब तक मजेदार था जब तक यह चला। हमें इतना आनंद देने के लिए किंग क्राउन का धन्यवाद।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)