होम अनक्लेम्ड पैसा वापस पाने का सुनहरा मौका, PM मोदी ने की अपील, जानें किन पोर्टलों से मिल सकती है आपकी रकम
देशभर में लाखों लोगों का पैसा बैंकों, बीमा कंपनियों और अन्य निवेश माध्यमों में अनक्लेम्ड (दावा न किया गया) पड़ा हुआ है। अब इस रकम को उनके सही मालिकों तक पहुंचाने की पहल चल रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी।
देशभर में लाखों लोगों का पैसा बैंकों, बीमा कंपनियों और अन्य निवेश माध्यमों में अनक्लेम्ड (दावा न किया गया) पड़ा हुआ है। अब इस रकम को उनके सही मालिकों तक पहुंचाने की पहल चल रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी दी।
पीएम मोदी ने कहा कि, 'योर मनी, योर राइट' पहल के तहत अब तक 2,000 करोड़ रुपये उनके सही मालिकों तक पहुंचाए गए हैं। इस पहल की शुरुआत अक्टूबर 2025 में हुई थी। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस मूवमेंट का हिस्सा बनें और अपनी भूली हुई संपत्ति को फिर से प्राप्त करने का मौका न गंवाए।
अनक्लेम्ड संपत्ति को वापस पाने के लिए सरकार ने विभिन्न पोर्टलों को तैयार किया है। इन पोर्टलों की मदद से आप अपने भूले हुए पैसों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं:
| अनक्लेम्ड अमाउंट का प्रकार | पोर्टल का नाम | नियामक संस्था |
|---|---|---|
| बैंकों में पड़ा पैसा | RBI का UDGAM पोर्टल | RBI |
| बीमा पॉलिसियों से जुड़ा पैसा | IRDAI का बीमा भरोसा पोर्टल | IRDAI |
| म्यूचुअल फंड में अमाउंट | SEBI का MITRA पोर्टल | SEBI |
| डिविडेंड और अनक्लेम्ड शेयर | कॉर्पोरेट मंत्रालय का IEPFA पोर्टल | कॉर्पोरेट मंत्रालय |
इन पोर्टलों की मदद से लोग आसानी से जान सकते हैं कि आपका पैसा कहां अटका है और उसे क्लेम कर सकते हैं।
आंकड़ों की बात करें तो, भारतीय बैंकों में करीब 78,000 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़ा हुआ है। इसके अलावा, बीमा कंपनियों के पास भी करीब 14,000 करोड़ रुपये की अनक्लेम्ड राशि है।
पीएम मोदी ने बताया कि इस मूवमेंट को सफल बनाने के लिए देशभर के 477 जिलों में सुविधा शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों का आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी किया गया है, खासकर दूर-दराज के इलाकों में, ताकि हर नागरिक तक इसकी पहुंच हो सके।
पीएम ने जनता से अपील की है कि उन्हें अपने परिवार या खुद के अनक्लेम्ड पैसों या निवेश की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।