होम दुनिया में बढ़ती उथल-पुथल के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- भारत और फ्रांस मिलकर देंगे नई दिशा

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2026 06:23 PM

दुनिया में बढ़ती उथल-पुथल के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- भारत और फ्रांस मिलकर देंगे नई दिशा

फ्रांस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया। यूरोपीय संघ (EU) के साथ फ्री ट्रेड डील के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली फ्रांस यात्रा है।

दुनिया में बढ़ती उथल-पुथल के बीच PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- भारत और फ्रांस मिलकर देंगे नई दिशा

फ्रांस दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीस शहर में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की और भारत-फ्रांस संबंधों को नई ऊंचाई देने का संदेश दिया। यूरोपीय संघ (EU) के साथ फ्री ट्रेड डील के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली फ्रांस यात्रा है। इस दौरान दोनों नेताओं ने 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन किया, जिसमें भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख स्टार्टअप्स तथा वेंचर कैपिटल फंड्स ने भाग लिया।

भारत-फ्रांस संबंध केवल साझेदारी नहीं, साझा विजन: पीएम मोदी

भारत इनोवेट्स कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और फ्रांस के रिश्तों को विशेष बताते हुए कहा कि दुनिया में कई देश व्यापार और रणनीतिक साझेदारी के आधार पर जुड़े होते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा दृष्टिकोण और भविष्य की सोच से प्रेरित होते हैं।

उन्होंने कहा, "दुनिया भर के अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ बिजनेस करते हैं. स्ट्रेटेजिक साझेदारी को साझा करते हैं. कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो आपसी हितों के अलावा एक विजन से भी प्रेरित होते हैं. भारत और फ्रांस का रिश्ता भी ऐसा ही है"

तकनीक और इनोवेशन में भारत की बढ़ती ताकत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की प्राथमिकता मानवता के हित में तकनीक का उपयोग और इंसान-केंद्रित इनोवेशन को बढ़ावा देना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नवाचार भारत के डीएनए का हिस्सा है और पिछले 12 वर्षों में देश ने एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम तैयार किया है।

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और सुधारों की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। साथ ही आने वाले वर्षों में स्टार्टअप्स की संख्या और भी तेजी से बढ़ेगी।

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत-फ्रांस सहयोग पर जोर

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने संकेत दिया कि मौजूदा समय में दुनिया कई तरह की उथल-पुथल और चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे दौर में भारत और फ्रांस जैसे लोकतांत्रिक और नवाचार-प्रधान देशों का सहयोग वैश्विक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

मैक्रों ने किया पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत

कार्यक्रम में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए भारत-फ्रांस संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. कुछ महीने पहले, हमने मुंबई में मिलकर 'भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष' (Year of French-India Innovation) की शुरुआत की थी. सवाल यह नहीं था कि क्या भारत इनोवेशन कर रहा है, बल्कि यह था कि भारत के साथ मिलकर इनोवेशन कौन करेगा."

मैक्रों ने आगे कहा, "आदरणीय प्रधानमंत्री, मैं आपकी इस यात्रा के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं. कुछ ही दिन पहले, आप आजादी के बाद से भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं, यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके पक्के इरादे और आपके देश की मजबूती को दिखाता है. यह वाकई बहुत शानदार है. इसलिए, हमें बहुत गर्व है कि आप हमारे बीच यहां मौजूद हैं."

इनोवेशन और स्टार्टअप सहयोग पर रहेगा फोकस

भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, रिसर्च और निवेश के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है। इस मंच के जरिए दोनों देशों के उद्यमियों, निवेशकों और नवाचार विशेषज्ञों को साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भविष्य में नई तकनीकों और व्यावसायिक अवसरों को बढ़ावा मिल सके।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)