होम अखिलेश यादव का बड़ा बयान: अमर सिंह की फोन टैपिंग वाली बात सच निकली थी, राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी को घेरा

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 13, 2026 05:55 PM

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: अमर सिंह की फोन टैपिंग वाली बात सच निकली थी, राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आज के दौर में कुछ भी संभव है।

अखिलेश यादव का बड़ा बयान: अमर सिंह की फोन टैपिंग वाली बात सच निकली थी, राहुल गांधी के दावे पर बीजेपी को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आज के दौर में कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि तकनीक इतनी आसान हो गई है कि किसी का भी फोन टैप किया जा सकता है। इस दौरान अखिलेश यादव ने दिवंगत नेता अमर सिंह का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भी फोन टैपिंग की बात कही थी, जो बाद में सच साबित हुई थी।

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के दावे पर क्या बोले अखिलेश यादव?

लखनऊ में बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के फोन टैपिंग से जुड़े दावे पर कहा कि मौजूदा समय में तकनीक के जरिए कुछ भी किया जा सकता है। उन्होंने अमर सिंह के पुराने मामले का उल्लेख करते हुए कहा, "आज के समय में कुछ भी संभव है. आजकल टेक्नोलॉजी बहुत आसान है, कुछ भी हो सकता है. अमर सिंह जी ने भी फोन टैपिंग की बात कही थी, वो सच निकला था."

अखिलेश यादव के इस बयान के बाद फोन टैपिंग का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है। उन्होंने अपने बयान के जरिए यह संकेत दिया कि फोन टैपिंग की आशंका को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।

SIR और वोटर लिस्ट को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और वोटर लिस्ट को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान पर सवाल उठाया, जिसमें एक करोड़ 27 लाख हिंदू वोट कटने की बात कही गई थी। सपा प्रमुख ने पूछा कि मुख्यमंत्री को यह जानकारी आखिर किस आधार पर मिली और चुनाव आयोग ने उन्हें यह आंकड़ा कैसे बताया।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी वोटर लिस्ट में हेराफेरी करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अपने वोट बचाने में कामयाब रही, जिसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से एक नई बात कही गई। अखिलेश ने कहा, "हम वोट बचाने में कामयाब हुए, परिणाम ये हुआ कि सीएम ने नई बात कह दी. शायद किसी षडयंत्र के तहत कही कि समाज में डर फैल जाए. चुनाव आयोग ने किस तरीके से उन्हें ये जानकारी दी होगी? उन्हें कैसे पता कि इतने वोट कट गए, चुनाव आयोग ने उन्हें लगता है धमकाया है. अब वे 1 करोड़ 27 लाख हिंदू वोट की बात नहीं करेंगे."

'जब कुछ नहीं सूझा तो कहा जाओ भैंस चराओ'

अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक बयान पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब कोई जवाब नहीं सूझा तो लोगों से कहा गया कि जाओ भैंस चराओ। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार बनने के बाद से भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए भी भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि वहां भी लोगों को संविधान के तहत उनके अधिकार नहीं मिले हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)