होम सांसद अरुण सागर ने मालगोदाम रोड़ के निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा अभियंताओं की मिलीभगत से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने का लगाया आरोप
निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने तथा मानक के अनुरूप कार्य न किए जाने सम्बन्ध में अवगत कराते हुये सम्बन्धित संस्था एवं अभियंताओं पर कार्यवाही करने हेतु कहा
नई दिल्ली। सांसद शाहजहांपुर अरुण कुमार सागर ने नई दिल्ली रेल भवन में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से भेंट कर संसदीय क्षेत्र जनपद शाहजहाँपुर के रेलवे स्टेशन के सौन्दर्यीकरण एवं विभिन्न मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।सांसद ने मालगोदाम रोड़ के निर्माण के सम्बन्ध में कार्यदायी संस्था द्वारा अभियंताओं की मिलीभगत से निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने तथा मानक के अनुरूप कार्य न किए जाने सम्बन्ध में अवगत कराते हुये सम्बन्धित संस्था एवं अभियंताओं पर कार्यवाही करने हेतु कहा।
उक्त सभी बिन्दुओं को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने संज्ञान में लेते हुये तत्काल उत्तर रेलवे के प्रधान प्रबन्धक को सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने हेतु सम्बन्धित संस्था एवं अभियंताओं पर कार्यवाही करने एवं शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढ़ियों एवं द्वितीय प्रवेश द्वार की तरफ टिकट घर के निर्माण कार्य को शीघ्र ही प्रारम्भ करने हेतु आदेशित किया।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।