होम अपनी पार्टी के जीवित सांसद को दे दी श्रद्धांजलि, उमर अब्दुल्ला ने बाद में मांगी माफी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team May 5, 2022 10:36 PM

अपनी पार्टी के जीवित सांसद को दे दी श्रद्धांजलि, उमर अब्दुल्ला ने बाद में मांगी माफी

अपनी पार्टी के जीवित सांसद को दे दी श्रद्धांजलि, उमर अब्दुल्ला ने बाद में मांगी माफी

अपनी पार्टी के जीवित सांसद को दे दी श्रद्धांजलि, उमर अब्दुल्ला ने बाद में मांगी माफी

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक ऐसी भूल कर दी जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। गुरुवार को उन्होंने अपनी पार्टी के सांसद अकबर लोन के निधन का ऐलान कर दिया। उन्होंने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी। हालांकि वह अस्पताल में भर्ती थेऔर उनका इलाज चल रहा था। गलती का अहसास होने के बाद अब्दुल्ला ने अपना ट्वीट डिलीट किया और माफी भी मांगी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, श्रीनगर में कुछ समय बीमार रहने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के लोकसभा सांसद अकबर लोन का निधन हो गया। कुछ मिनट के बाद ही उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और दोबारा ट्वीट किया, 'मैं लोन साहब से मांफी मांगता हूं। वह धीरे-धीरे ठीक हो र हे हैं। मेरे पिता को समझने में दिक्कत हो गई और उनसे सुनकर मैंने ट्वीट कर दिया। मैं लोन साहब और उनके परिवार से माफी मांगता हूं।'शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने भी बयान जारी करके लोन के स्वास्थ्य का हाल बताया। अस्पताल ने कहा कि उनके निधन का समाचार गलत है। सांसद अकबर लोग के निधन की अफवाह सोशल मीडिया प र उड़ाई जा रही है जो कि पूरी तरह निराधार है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)